एक्सप्लोरर

DC vs SRH, Qualifier 2: मुकाबले में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कल आईपीएल 2020 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा.

DC vs SRH, Qualifier 2: आईपीएल 2020 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला कल शाम 07:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबू धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतने वाली 10 नवंबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल खेलेगी. वहीं हारने वाली टीम के लिए टूर्नामेंट समाप्त हो जाएगा. आइये जानें कि इस मैच में किन किन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं.

1- डेविड वॉर्नर

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का बल्ला इस सीज़न में भी खूब चला है. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वह सिर्फ 17 रन ही बना सके थे. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मैच में वह एक बड़ी पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाना चाहेंगे. इस सीज़न के 15 मैचों में उनके बल्ले से 42.00 की औसत और 135.15 के स्ट्राइक रेट से 546 रन निकले हैं.

2- शिखर धवन

'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने इस साल अद्भुत बल्लेबाजी की है. वह दिल्ली कैपिटल्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. इस सीज़न के 15 मैचों में उनके बल्ले से 43.75 की औसत और 144.23 के स्ट्राइक रेट से 525 रन निकले हैं. इस दौरान उन्होंने 58 चौके और 10 छक्के जड़े हैं. इसके साथ ही धवन टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं.

3- केन विलियमसन

सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में अकेले दम पर जीत दिलाने वाले केन विलियमसन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मैच में भी एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. ऐसे में सभी की नजरें इस मैच में भी उनके प्रदर्शन पर ही टिकी रहने वाली हैं.

4- श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम की रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं. अय्यर हर साल टीम के लिए अकेले लड़ाई लड़ते दिखते हैं. इस साल भी उन्होंने 30.93 की औसत से 433 रन बनाए हैं. हालांकि, इस सीज़न में उनका स्ट्राइक रेट काफी स्लो रहा है. उन्होंने ये रन महज़ 123.36 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. हालांकि, इन सब चीज़ों को भूलकर अय्यर इस मुकाबले में अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिलाना चाहेंगे. ऐसे में एक बार फिर सभी की नज़रें उनके प्रदर्शन पर ही टिकी रहने वाली हैं.

5- राशिद खान

सनराइजर्स हैदराबाद के लेग स्पिनर राशिद खान ने इस सीज़न में छह से भी कम की इकॉनमी से रन दिए हैं. इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल 2020 के 15 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget