एक्सप्लोरर

DC vs MI: मुंबई ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया, इशान किशन ने खेली मैच विनिंग पारी

मुंबई इंडियंस के लिए इशान किशन ने 47 गेंदो में 72 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और तीन छकके लगाए.

DC vs MI: आईपीएल 2020 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया. इस सीजन में मुंबई की यह 9वीं जीत है. वहीं इस हार के साथ ही अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्ले ऑफ की राह मुश्किल हो गई है.

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 14.2 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज़ इशान किशन ने मैच विनिंग पारी खेली. उन्होंने 47 गेंदो में नाबाद 72 रन बनाए.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. शानदार फॉर्म में चल रहे शिखर धवन पहले ही ओवर में खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीसरे ओवर में 15 रनों के स्कोर पर पृथ्वी शॉ भी 11 गेंदो में 10 रन बनाकर चलते बने.

15 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने संभलकर खेलना शुरू किया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े. लेकिन 50 रनों के स्कोर पर अय्यर भी 25 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद दिल्ली की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.

अय्यर के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस 02, शिमरन हेटमायर 11 और हर्षल पटेल 05 भी पवेलियन लौट गए. वहीं पंत भी 24 गेंदो में सिर्फ 21 रन ही बना सके. अंत में अश्विन ने 9 गेंदो में 12 और कगीरो रबाडा ने सात गेंदो में 12 रन बनाकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया.

वहीं मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की. बुमराह ने अपने कोटे के चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं बोल्ट ने अपने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा नाथन कुल्टर नाइल और राहुल चहर को एक-एक सफलता मिली.

इसके बाद दिल्ली से मिले 111 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को क्विटंन डिकॉक और इशान किशन ने शानदार शुरुआत दिलाई. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 68 रन जोड़े. डिकॉक 28 गेंदो में 26 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें एनरिक नॉर्टजे ने पवेलियन भेजा.

वहीं इशान किशन ने 47 गेंदो में नाबाद 72 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव 11 गेंदो में 12 रन बनाकर नाबाद लौटे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026: जिसके नाम का दुनिया उड़ाती थी मजाक, उसी झंडू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
जिसके नाम का दुनिया उड़ाती थी मजाक, उसी झंडू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget