एक्सप्लोरर

डेविड वॉर्नर ने किया खुलासा, कहा- इस साल का आईपीएल था सबसे शानदार

वार्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने 2016 के फाइनल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था.

नई दिल्ली: सेल्फ आइसोलेशन के दौरान सभी खिलाड़ी अपने- अपने घरों में समय बिता रहे हैं. ऐसे में सब सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. इस दौरान सभी खिलाड़ी लाइव आकर दूसरे खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं और राज खोल रहे हैं. इस बीच डेविड वॉर्नर भी कई बार इंटरव्यू और लाइव आ चुके हैं. उन्होंने कहा है कि साल 2016 का आईपीएल उनके लिए बेहद खास रहा था. वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल खेलते हैं और भारत में उनके कई फैंस भी हैं.

वार्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने 2016 के फाइनल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था.

हैदराबाद ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वार्नर ने कहा, " आईपीएल में मेरा सबसे यादगार क्षण 2016 का है जब हमने खिताब जीता था. हमारे लिए यह एक अच्छा टूर्नामेंट था और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने कई करीबी मुकाबले जीते थे. इसने टीम के अंदर एक आत्मविश्वास की भावना जगाने में मदद की. इसका सारा श्रेय हमारे कोच और टीम मेंटर को जाता है. "

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हैदराबाद ने सात विकेट पर 208 रन का विशाल स्कोर बनाया था. इसमें कप्तान वार्नर का 69 और बेन कटिंग का 15 गेंदों पर खेली गई 39 रनों की पारी शामिल थी.

बेंगलोर की टीम इसके जवाब में लक्ष्य से आठ रन दूर रह गई. उस मैच में कोहली ने 54 और क्रिस गेल ने 76 रनों की पारी खेली थी. वार्नर ने कहा, " फाइनल में हमें पता था कि कोहली का सीजन कैसा रहा है और उन्होंने 900 रन बनाए हैं. हमने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और जो स्कोर बनाया, उससे लगा कि हम इसका बचाव कर सकते हैं. "

उन्होंने कहा, " हमने अंतिम ओवर में 28 रन बटोरे और इसमें कटिंग का भी योगदान रहा. जब विराट और गेल ने बल्लेबाजी करनी शुरू की तो मेरा दिल घबरा गया. लेकिन हमने जल्दी जल्दी विकेट निकाले और फाइनल जीतने में सफल रहे. यह एक ऐसी चीज है, जिसे मैं जीवन में हमेशा याद रखूंगा. "

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज इंदौर में बनेंगे 300 रन! होल्कर स्टेडियम में कितना है T20I का सबसे बड़ा स्कोर?
आज इंदौर में बनेंगे 300 रन! होल्कर स्टेडियम में कितना है T20I का सबसे बड़ा स्कोर?
W,W,W..., बांग्लादेश के हसन महमूद ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
W,W,W..., बांग्लादेश के हसन महमूद ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे ODI में टीम इंडिया ढेर, पडिक्कल और पाटीदार बुरी तरह फ्लॉप, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का कहर
तीसरे ODI में टीम इंडिया ढेर, पडिक्कल और पाटीदार बुरी तरह फ्लॉप

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget