एक्सप्लोरर

'फाइल को क्यों बंद किया गया...', कपिल देव पर भड़के योगराज सिंह ने दिया बड़ा बयान

Yograj Singh On Kapil Dev: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं. इस बार वह कपिल देव को लेकर कही बातों को लेकर चर्चा में हैं, उन्होंने एक बड़ी बात कही.

योगराज सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए कारण चर्चा में रहते हैं. वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलने के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने एक बार फिर कपिल देव को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसकी चर्चा हो रही है. उन्होंने सवाल किया कि मैच फिक्सिंग का मामला जो कपिल देव से जुड़ा था, उसे बंद क्यों किया गया. उन्होंने कहा कि कई क्रिकेट दिग्गजों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है, अगर इस मामले को फिर से उठाया जाए.

योगराज सिंह भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता हैं, जो अभी क्रिकेट एकेडमी भी चलाते हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक बार कपिल देव को गालियां दी थी, उन्होंने आरोप लगाया था कि कपिल देव ने उनका करियर बर्बाद कर दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला 1997 का है, जब कपिल देव पर खराब खेलने के लिए मनोज प्रभाकर ने पैसे देने का आरोप लगाया था. सीबीआई ने इसकी जांच शुरू कि, जांच के बाद सीबीआई को कपिल देव के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला और सन 2000 में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया.

योगराज सिंह ने क्या कहा

अब योगराज सिंह ने आरोप लगाया है कि ये मामला इसलिए बंद कर दिया गया ताकि कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे बड़े खिलाड़ियों को बचाया जा सके. उन्होंने इनसाइडस्पोर्ट से बात करते हुए कहा, "सभी पत्रकारों से पूछिए कि सुप्रीम कोर्ट में बंद पड़ी मैच फिक्सिंग की फाइल कहां है? मैच फिक्सिंग में कौन-कौन शामिल थे? कपिल देव का नाम पहले इसमें शामिल था, फिर अजहरुद्दीन का और कई और प्लेयर्स का. उस फाइल को बंद क्यों किया गया और फिर खोला क्यों नहीं गया? क्योंकि कई दिग्गजों के सिर कट जाएंगे."

उन्होंने एमएस धोनी, बिशन सिंह बेदी पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया. ये बयान तब आया था जब इरफ़ान पठान का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने किसी के लिए हुक्का नहीं बनाया, इसलिए वह टीम में जगह नहीं बना पाए.

योगराज सिंह का क्रिकेट करियर

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार योगराज सिंह ने भारत के लिए 1 टेस्ट, 6 वनडे मैचों के आलावा 30 फर्स्ट क्लास मैच और 13 लिस्ट ए के मैच खेले. 1 टेस्ट में उन्होंने 10 रन बनाए और 1 विकेट लिया. 6 वनडे में उनके नाम 4 विकेट हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget