एक्सप्लोरर

भारत के सबसे कम उम्र के 5 क्रिकेटर जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, एक ने तो 16 की उम्र में कर दिया था कमाल

देश ने कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया है,जिन्होंने कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखकर इतिहास रच दिया.जानिए उन पांच खिलाड़ियों को,जिन्होंने भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला

भारतीय क्रिकेट हमेशा से नई प्रतिभाओं का स्वागत करने और उन्हें सही मंच देने के लिए जाना जाता रहा है. देश ने कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिन्होंने कम उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखकर इतिहास रच दिया. वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी इस बात का उदाहरण हैं. बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने महज 13 साल और 243 दिन की उम्र में इंडिया अंडर-19 के लिए खेलकर तहलका मचा दिया है.

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, उन्होंने अभी भारत की सीनियर टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह भविष्य के सितारे जरूर माने जा रहे हैं.

अब बात करते हैं उन पांच खिलाड़ियों की, जिन्होंने भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला और इतिहास रच दिया.

सचिन तेंदुलकर

सबसे पहला नाम आता है, 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का. उन्होंने महज 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, इसलिए उन्हें 'लिटिल मास्टर' भी कहा जाता था. उन्होंने अपने 24 साल के लंबे करियर में 100 अंतरराष्ट्रीय शतक, 34,000 से अधिक रन और अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. उन्हे मास्टर बलास्टर की भी उपाधि दी गई है. आज भी वे करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं.

पार्थिव पटेल

दूसरे स्थान पर हैं पार्थिव पटेल, जिन्होंने सिर्फ 17 साल और 153 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. वह जब टीम में आए, तब विकेटकीपिंग के लिए कई विकल्प मौजूद थे, लेकिन उनकी काबिलियत और आत्मविश्वास ने उन्हें सबसे खास बना दिया था. उन्होंने न केवल विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि बैटिंग में भी कई बार टीम को संकट से निकाला है.

मनिंदर सिंह

मनिंदर सिंह, एक समय पर भारत के सबसे प्रतिभाशाली स्पिनरों में से एक माने जाते थे. उन्होंने 1982 में सिर्फ 17 साल और 222 दिन की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 35 टेस्ट और 59 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. वह 1988 की एशिया कप विजेता टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं. उनकी गेंदबाजी में टर्न और कंट्रोल कमाल का था और उन्हें बिशन सिंह बेदी का उत्तराधिकारी तक कहा जाता था.

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह, जिन्हें दुनिया 'टर्बनेटर' के नाम से जानती है, उन्होंने 1998 में 17 साल और 288 दिन की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. 2001 की ऐतिहासिक भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में उन्होंने हैट्रिक लेकर क्रिकेट की दुनिया में सनसनी मचा दी थी. उन्होंने भारतीय क्रिकेट को अपने करियर में 103 टेस्ट में 417 विकेट और अनगिनत यादगार पल दिए है.

लक्ष्मी रतन शुक्ला

पांचवें स्थान पर आते हैं लक्ष्मी रतन शुक्ला, जिन्होंने 1999 में मात्र 17 साल और 320 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने  भारतीय टीम में बतौर ऑलराउंडर अपनी जगह सुनिश्चित की. हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर बहुत लंबा नहीं चला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था, बाद में वह बंगाल में मंत्री भी बने और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget