एक्सप्लोरर

शेन वॉर्न बोले, 'विश्वकप में रिषभ पंत करें रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत'

क्रिकेट जगत के दिग्गज और लिजेंड शेन वॉर्न ने कहा है कि वो युवा विकेटकीपर रिषभ पंत को विश्वकप की टीम इंडिया में देखना चाहते हैं.

भारत के लिए सिर्फ 3 वनडे मुकाबले खेलने के बाद ही युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत को विश्वकप टीम में शामिल करने की बात कही जा रही है. रिषभ पंत को लेकर देश के कई दिग्गज लगातार बात कर रहे हैं. वहीं अब क्रिकेट जगत के बड़े दिग्गज और लिजेंड शेन वॉर्न ने भी कहा है कि वो इस युवा विकेटकीपर को टीम इंडिया में देखना चाहते हैं.

हालांकि इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि इस बयान से उनका मतलब ये नहीं है कि एमएस धोनी की टीम से छुट्टी कर दी जाए. बल्कि वो चाहते हैं कि धोनी विश्वकप तक बतौर विकेटकीपर बने रहें जबकि पंत एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज़ के रूप में खेले. इतना ही नहीं वॉर्न ने रिषभ के लिए एक स्थान की सिफारिश कर दी है जो अब तक कोई और क्रिकेट विशेषज्ञ नहीं कर सका.

वॉर्न ने कहा है कि भारतीय टीम आगामी विश्वकप में रिषभ को बतौर सलामी बल्लेबाज़ इस्तेमाल कर सकती है, ये दिग्गज लेग स्पिनर चाहता है कि रिषभ भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करें.

इंडिया टुडे से बातचीत में वॉर्न ने कहा, 'ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या ऋषभ पंत को भारतीय टीम में खिला सकते हैं. मुझे लगता है कि धोनी और पंत दोनों खेल सकते हैं. मुझे ये समझ नहीं आता कि पंत को एक स्पेशलिस्ट बैट्समेन की तरह क्यों नहीं खिलाया जा सकता. वह शानदार हैं.'

वहीं पारी की शुरुआत पर वॉर्न बोले कि 'पंत, रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. मैं जानता हूं कि धवन एक बेहतरीन ओपनर हैं और उनका काम बेमिसाल है. लेकिन पंत और रोहित की जोड़ी भी भारत के लिए अच्छा कर सकती है. ये भारत की एक रणनीतिक चाल हो सकती है जो विरोधियों को हैरान कर सकती है.'

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने ये भी सलाह दी कि 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु हो रही सीरीज़ में भारत पंत को इस क्रम में आज़मा सकता है.

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लिमिड ओवर की सीरीज़ 24 फरवरी से शुरु होगी. जिसमें भारत 2 टी20 और 5 वनडे मुकाबले खेलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget