एक्सप्लोरर

INDvsAFG: कल रात स्टेडियम में रोने वाले बच्चे को भुवनेश्वर ने किया फोन, धोनी की अकेडमी में लेता है ट्रेनिंग

India vs Afghanistan Asia Cup 2018: कल रात भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत की रेखा पार नहीं कर सकी. इस वजह से एशिया कप सुपर फोर में दोनों टीमों का ये आखिरी मैच टाई पर खत्म हुआ.

कल रात भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत की रेखा पार नहीं कर सकी. इस वजह से एशिया कप सुपर फोर में दोनों टीमों का ये आखिरी मैच टाई पर खत्म हुआ.

अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 252 रन बनाए. जिसके जवाब में टीम इंडिया 49.5 ओवरों में 252 रनों पर ऑल-आउट हो गई. इस जीत से महरूम रहने के बाद लाखों भारतीय फैंस निराश हो गए. लेकिन एक फैन ऐसा रहा जिसके मासूम चेहरे ने लाखों क्रिकेट फैंस और भारतीय क्रिकेट टीम के भी दिल तोड़ दिए.

जी हां, हम बात कर रहे हैं उस नन्हे फैन की जिसकी उम्मीद कल रात धराशायी हो गईं. कल रात जैसे ही राशिद खान ने रविन्द्र जडेजा का कैच पकड़ा तो एक नन्हा सरदार बच्चा बुरी तरह से मैदान पर रोने लगा. उस बच्चे को उसके पिता तसल्ली देते रहे लेकिन वो बच्चा भारत की हार से इस कदर निराश था कि वो किसी के समझाए नहीं समझ रहा था. 

जिसके बाद उस बच्चे का ये मासूम वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. इतना ही नहीं मैदान पर इस बच्चे को रोता देख टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें फोन कर तसल्ली दी. जिसके बाद ये बच्चा खुश हुआ. 

इस वीडियो को कई लोगों ने देखा और इस पर अपनी प्रतिक्रियाए दीं. हरभजन सिंह से लेकर कई लोगों ने इस बच्चे का स्क्रीनशॉट लेकर ट्वीट किया और उसे तसल्ली दी. जिसपर इस नन्हे बच्चे के पिता ने भी भारतीय क्रिकेटर्स को शुक्रिया अदा किया.

आपको बता दें कि ये नन्हा बच्चा दुबई में एमएस धोनी की क्रिकेट अकेडमी में कोचिंग लेता है. खुद उनके पिता अमनप्रीत सिंह ने अपने ट्विटर पर भुवनेश्वर से फोन पर बात करते अपने बेटा का फोटो ट्वीट कर बताया कि भुवी ने इससे बात की.

इतना ही नहीं भज्जी के ट्वीट पर भी उन्होंने लिखा, 'भज्जी पाजी वो अब खुश हैं और फाइनल की ओर देख रहा है. भुवनेश्वर का आभारी हूं कि उन्होंने फोन करके इसे समझाया. हम फाइनल में फतेह कर वापसी करेंगे.'

वहीं एक ट्विटर हैंडल ने 'इस बच्चे की रोती हुई तस्वीर के साथ लिखा था कि अगर ये बॉलीवुड में होता तो ये बच्चा 15 साल के बाद इंडिया का बेस्ट स्पिनर बनकर पूरी अफगिनास्तान टीम को डक पर आउट करता.' 

जिसे जवाब देते हुए इस बच्चे के पिता ने लिखा, 'ये फिलहाल एमएस धोनी क्रिकेट अकेडमी दुबई में ट्रेनिंग ले रहा है. आपकी उम्मीद एक दिन ज़रूर सफल होगी. भले ही गेंदबाज़ी से नहीं तो बल्ले से ये ज़रूर मैच खत्म करेगा.'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget