एक्सप्लोरर

Year Ender 2016: ऑस्ट्रेलियाई दौरे से टीम इंडिया ने की खट्टी-मीठी शुरूआत

साल 2016 क्रिकेट के लिहाज़ से टीम इंडिया के लिए सेलीब्रेट करने वाला साल रहा. इस साल भारतीय टीम ने वर्ल्ड टी20 से लेकर कई अहम दौरे किए जबकि कई बड़ी टीमों से टक्कर भी ली.

 


 


 


Year Ender 2016: ऑस्ट्रेलियाई दौरे से टीम इंडिया ने की खट्टी-मीठी शुरूआत

नई दिल्ली: साल 2016 क्रिकेट के लिहाज़ से टीम इंडिया के लिए सेलीब्रेट करने वाला साल रहा. इस साल भारतीय टीम ने वर्ल्ड टी20 से लेकर कई अहम दौरे किए जबकि कई बड़ी टीमों से टक्कर भी ली. इस दौरान कई मौको पर टीम इंडिया ने दिखाया कि आखिर क्यों उसे वर्ल्ड क्रिकेट की जान माना जाता है जबकि कई मौके पर टीम इंडिया को शिकस्त का भी सामना करना पड़ा लेकिन कुल मिलाकर ये साल भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार रहा. 


 


इस साल टीम इंडिया ने क्या-क्या उतार चढ़ाव देखें आइये इसकी शुरूआत करते हैं:


 


जनवरी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा:


ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ साल 2014/15 की त्रिकोणिय सीरीज़ गंवाने के बाद भारतीय टीम कप्तान धोनी के नेतृत्व में साल 2016 की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेलने गई. लेकिन इस सीरीज़ और साल की शुरूआत भारतीय टीम के लिए कभी ना याद करने वाली रही. धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 5 वनडे में से पहले 4 मुकाबले गंवा दिए. वनडे सीरीज़ में भारतीय टीम ने 4 बार 300 से ज्यादा रन बनाए लेकिन करीबी अंतर से चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा. 


 


लेकिन आखिरी वनडे में मनीष पांडे के शतक और रोहित शर्मा और शिखर धवन की उपयोगी पारियों की मदद से भारतीय टीम ने क्लीन-स्वीप की शर्म से खुद को बचा लिया. आखिरी वनडे में मिली इस जीत ने टीम इंडिया के लिए संजीवनी का काम किया और इसके बाद दौरे पर खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज़ को टीम इंडिया ने 3-0 से जीतकर ऑस्ट्रलिया को उसके घर में ही ढेर कर दिया. भारतीय क्रिकेट इतिहास में ये पहला मौका था जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर कोई टी20 सीरीज़ जीती हो. 


 


भले ही वनडे में भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर पाई हो लेकिन कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से नए साल का नया आगाज़ ज़रूर कर दिया था.


 


ऑस्ट्रेलिया में खेली गई वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे. उन्होंने इस सीरीज़ में 2 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 441 रन बनाए. जबकि विकेटों के मामले में इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में खेले 4 मुकाबलों में 9 विकेट अपने नाम किए.


वहीं वनडे की हार का बदला लेने के मामले में टी20 सीरीज़ में विराट कोहली ने 3 अर्धशतकों के साथ सर्वाधिक 199 रन बनाए. जबकि जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर सीरीज़ में सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए. 


 


इस लिहाज़ से साल 2016 की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा भारतीय टीम के कुछ खट्टी और कुछ मीठी यादें लेकर आया. 


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget