एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल, जानें कब और कहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने प्रवेश पा लिया है. यहां जानिए फाइनल, कब और कहां खेला जाएगा?

WTC Final 2025 Date and Venue: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दोनों फाइनलिस्ट टीम सामने आ गई हैं. दक्षिण अफ्रीका पहले ही खिताबी भिड़ंत में प्रवेश कर चुका था और अब सिडनी टेस्ट में भारत को 6 विकेट से हराकर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में प्रवेश पा लिया है. पिछली दोनों बार फाइनल में जाने वाला भारत इस बार ट्रॉफी के लिए दावेदारी पेश नहीं कर पाएगा. भारत की हार में सबसे बड़ा रोल बैटिंग का खराब प्रदर्शन भी कहा जा सकता है. अब यहां आइए जानते हैं कि फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा?

कब और कहां खेला जाएगा WTC फाइनल?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला पिछली दोनों बार इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में खेला गया है. अब 2025 का फाइनल भी ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में ही खेला जाएगा. यह मैच 11 जून से शुरू होगा. ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका पहली बार ट्रॉफी के लिए दावेदारी पेश कर रहा होगा. 2023 में खेले गए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराया था.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 खासतौर पर भारत के लिए अहम थी, क्योंकि इसे हारने के साथ ही वो टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो जाता. भारत को फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए सिडनी टेस्ट हर हाल में जीतना था, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहा. सिडनी टेस्ट से पूर्व श्रीलंका की भी फाइनल की थोड़ी बहुत उम्मीद बंधी हुई थी, लेकिन भारत की हार के साथ ही श्रीलंका भी बाहर हो गया है.

दक्षिण अफ्रीका बना था पहला फाइनलिस्ट

दक्षिण अफ्रीका के फाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज बहुत महत्वपूर्ण थी. अफ्रीका को फाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कम से कम एक जीत दर्ज करनी थी. पहले टेस्ट में उसे पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत मिली, वहीं अफ्रीका दूसरे टेस्ट में भी जीत की राह पर अग्रसर है क्योंकि पहली पारी में उसने 615 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

यह भी पढ़ें:

सिडनी में हार के बाद कोच गौतम गंभीर ने रोहित-विराट के संन्यास पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget