एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बीच दिखेगी सीधी जंग, जानिए कैसा है दोनों का इंग्लैंड में रिकॉर्ड

Virat vs Smith: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. इंग्लैंड में बल्लेबाजी के मामले स्मिथ का रिकॉर्ड काफी बेहतर है.

WTC Final 2023, Virat Kohli vs Steve Smith: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे संस्करण के फाइनल मुकाबले के शुरू होने का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं. 7 जून को द ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक-दूसरे खिलाफ खेलने उतरेंगी. इस मैच में दोनों ही टीमों के पास एक से एक स्टार खिलाड़ी हैं. लेकिन सभी की नजरें विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं.

विराट कोहली का मौजूदा फॉर्म काफी बेहतरीन देखने का मिला है. आईपीएल के 16वें सीजन में कोहली ने लगातार 2 शतक लगाने के साथ सभी को संदेश भेजने का काम किया. वहीं स्टीव स्मिथ के बारे में बात की जाए तो वह पिछले एक महीने से काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं.

दोनों खिलाड़ियों का इंग्लैंड में टेस्ट फॉर्मेट में रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें स्टीव स्मिथ का पलड़ा साफतौर पर भारी दिखाई देता है. स्मिथ ने अब तक इंग्लैंड में 16 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30 पारियों में 59.55 के औसत से 1727 रन बनाए हैं. इस दौरान स्मिथ के बल्ले से 6 शतक और 7 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं.

दूसरी तरफ विराट कोहली का इंग्लैंड में टेस्ट फॉर्मेट में रिकॉर्ड देखा जाए तो 16 टेस्ट मैचों की 31 पारियों में कोहली ने 33.33 के औसत से 1033 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली सिर्फ 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाने में कामयाब हो सके हैं.

ओवल के मैदान पर ऐसा रहा दोनों बल्लेबाजों का रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ ने अब तक ओवल के मैदान पर 5 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 97.75 के औसत से 391 रन बनाए हैं. इस दौरान स्मिथ ने 2 शतकीय पारी के साथ एक अर्धशतकीय पारी खेली है. वहीं विराट कोहली ने ओवल के मैदान पर अब तक 6 पारियों में 28.17 के औसत से 169 रन बनाए हैं. कोहली सिर्फ 1 अर्धशतक ही लगाने में इस मैदान पर कामयाब हुए हैं.

 

यह भी पढ़ें...

World Cup: वीरेंद्र सहवाग ने याद किया 2007 का वनडे वर्ल्ड कप, बताया क्यों दो दिन खुद को कर लिया था बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget