एक्सप्लोरर

रिद्धिमान साहा ने पत्रकार को दी चेतावनी, बोले- अगर दोबारा ऐसा हुआ तो मैं...

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने एक व्हाट्सएप चैट शेयर की थी, जिसमें एक पत्रकार ने उन्हें इंटरव्यू न देने के लिए धमकाया था. 

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने कहा कि वह आहत हैं, लेकिन उस पत्रकार के नाम का खुलासा नहीं करेंगे, जिसने उन्हें पिछले हफ्ते धमकी भरे मैसेज किए थे. सीनियर विकेटकीपर ने एक व्हाट्सएप चैट शेयर की थी, जिसमें एक पत्रकार ने साहा को इंटरव्यू न देने के लिए धमकाया था. 

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किए जाने वाले साहा ने कहा कि इंसानियत के नाते फिलहाल पत्रकार के नाम का खुलासा नहीं करेंगे. साहा ने लिखा, "मैं आहत हूं. मैंने सोचा कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और मैं नहीं चाहता था कि कोई भी इस तरह की बदमाशी से गुजरे. मैंने फैसला किया कि मैं बाहर जाकर लोगों के सामने चैट का खुलासा करूंगा, लेकिन उसके नाम की घोषणा नहीं करूंगा."

उन्होंने आगे कहा, "मेरा स्वभाव ऐसा नहीं है कि मैं किसी का करियर खत्म करने की हद तक किसी को नुकसान पहुंचाऊं. इसलिए इंसानियत के नाते उसके परिवार को देखते हुए मैं फिलहाल नाम उजागर नहीं कर रहा हूं, लेकिन अगर ऐसी कोई पुनरावृत्ति होती है, मैं पीछे नहीं हटूंगा."

उन्होंने आगे कहा, "मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने समर्थन दिया है और मदद करने की इच्छा को बढ़ाया है. मेरा उन सबको आभार."

गौरतलब है कि घटना के बाद वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह सहित क्रिकेट जगत साहा के समर्थन में उतर आया था. इससे पहले दिन में भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने एक बयान जारी किया और संस्था ने पत्रकार द्वारा साहा को भेजे गए धमकी भरे मैसेजो की निंदा की. 

इस बीच टीम इंडिया ने एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को तैयार करने का फैसला किया है और इसी वजह से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में साहा की अनदेखी की गई थी. फिलहाल केएस भारत को श्रीलंका सीरीज के लिए बैकअप के तौर पर टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें- 

IND vs SL: भारत के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, टीम के सबसे अहम खिलाड़ी को हुआ कोरोना; सीरीज से बाहर

क्या बायो बबल की वजह से हो रही है परेशानी और कब लेंगे छुट्टी? रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget