एक्सप्लोरर

MI-W vs UPW-W, Match Highlights: मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह, एलिमिनेटर मुकाबले में 72 रनों से दर्ज की बड़ी जीत

WPL 2023 Playoff, MI-W vs UPW-W: महिला आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने यूपी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. आइए हम आपको इस मैच का पूरा हाल बताते हैं.

WPL 2023 Eliminator: वूमेन्स प्रीमियर लीग में आज एलिमिनेटर मैच खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की टीम आमने-सामने थी. इस मैच में मुंबई ने एक बार फिर बाजी मारी और फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब महिला आईपीएल का पहला फाइनल मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में रविवार को खेला जाएगा. मुंबई ने एलिमिनेट मैच में यूपी को 72 रनों से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की है.

वूमेन्स प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच में खेला गया. इस मैच में यूपी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन जड़ डाले. मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन नेट सीवर-ब्रंट ने बनाए. उन्होंने 38 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे. 

110 रनों पर ऑल आउट हुई यूपी

उनके अलावा यस्तिका भाटिया ने 18 गेंदों में 21, हेली मैथ्यूज ने 26, हरमनप्रीत ने 14 और मिली केर ने 29 रनों की पारी खेली. इन सभी पारियों की मदद से मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 182 रन बना दिए और उसके जवाब में यूपी की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 110 रनों पर ऑल आउट हो गई.

यूपी की बल्लेबाजी शुरुआत से ही खराब रही. उन्होंने सिर्फ 21 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए. यूपी वॉरियर्स की ओर से सबसे ज्यादा रन किरन नवगिरे ने बनाए. किरन ने 27 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनके अलावा यूपी का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. 

मुंबई के लिए आज का दिन हर विभाग में अच्छा रहा. उन्होंने पहले बल्लेबाजी अच्छी की और फिर गेंदबाजी में भी इस्सी वोंग ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर हैट्रिक समेत 4 विकेट हासिल किए. इस्सी वोंग महिला आईपीएल में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई है. उनके अलावा नेट सीवर, सायका इशाक, और हेली मैथ्यूज को भी 1-1 विकेट हासिल हुआ. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के पांच खिलाड़ी, जो आईपीएल 2023 में साबित होंगे गेम चेंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget