एक्सप्लोरर

WTC: भारत और श्रीलंका के बीच होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल! ऑस्ट्रेलिया का कट सकता है पत्ता, जानें समीकरण

World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नहीं, बल्कि भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा समीकरण.

ICC World Test Championship Final: इन दिनों खेली जी रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगातार हार ऑस्ट्रेलिया के लिए मुसीबत बन रही है. ऑस्ट्रेलिया, भारत के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच गंवा चुकी है. इसमें ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में एक पारी और 132 रनों से शिकस्त मिली थी. वहीं, दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर टीम इंडिया के लिए ये जीत फायदेमंद साबित हो रही हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया 4-0 या 3-0 से जीत दर्ज कर सीधा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट कटवा लेगी. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़ रहा है खतरा

एक तरफ टीम इंडिया को लगातार जीत से फायदा मिल रहा है, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की लगातार हार उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से दूर ले जा रही है. मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 66.67 जीत प्रतिशत और 136 पॉइंट्स के साथ अव्वल नंबर पर मौजूद है और भारतीय टीम 64.06 जीत प्रतिशत और 123 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर कब्ज़ा किए हुए है. वहीं तीसरे नंबर पर श्रीलंका 53.33 जीत प्रतिशत और 64 पॉइंट्स के साथ मौजूद है. 

इंडिया-श्रीलंका के बीच होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

ऑस्ट्रेलिया की लगातार हार उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से दूर ढकेल रही है. अगर ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी दोनों मैच भी हार जाती है और दूसरी तरफ श्रीलंका 9 से 21 मार्च के बीच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले दोनों टेस्ट मैच जीत जाती है, तो 7 जून से लंदन के ओवल में होने वाला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. 

ऐसा है पूरा समीकरण

अगर ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 0-4 से हार जाती है तो उन्हें श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले दो टेस्ट मैचों के परिणाम पर निर्भर होना पड़ेगा. ऑस्ट्रेलिया की 0-4 से हार और श्रीलंका की न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत के बाद ही भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल संभव हो पाएगा. ऑस्ट्रेलिया का 0-4 से हार के बाद जीत प्रतिशत 59.6 रहे जाएगा और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ श्रीलंका का दोनों मैच जीतने के बाद उनका जीत प्रतिशत 61.11 हो जाएगा. इस तरह से भारत और श्रीलंका लंदन ओवल में फाइनल खेलने की दावेदार होंगी. वहीं 4-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 67.43 हो जाएगा. 

 

ये भी पढ़ें...

टेस्ट क्रिकेट में आग उगल रहा इंग्लैंड का यह बल्लेबाज़, टी20 जैसी करता है बैटिंग, आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget