एक्सप्लोरर

Legends League Cricket: वर्ल्ड जायंट्स ने इंडिया महाराजा को दिया 171 का लक्ष्य, पंकज सिंह ने चटकाए 5 विकेट

लीजेंड्स लीग 2022 के मैच में इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जॉइंट्स की टीम आमने-सामने है. हरभजन सिंह की कप्तानी वाली इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जॉइंट्स के बीच यह मैच ईडेन गार्डेन में में खेला जा रहा है.

LLC 2022 Live Score: कोलकाता के ईडेन गार्डेन में लीजेंड्स लीग 2022 का पहला मैच जारी है. इस मैच में इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जॉइंट्स की टीम आमने-सामने है. वहीं, मैच की बात करें तो वर्ल्ड जॉइंट्स के कप्तान जैक कैलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वर्ल्ड जॉइंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन बनाए. इंडिया महाराजा की कप्तानी हरभजन सिंह कर रहे हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वर्ल्ड जॉइंट्स की शुरुआत शानदार रही. केविन ओ ब्रॉयन और हेमिल्टन मास्काजा ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की.

वर्ल्ड जॉइंट्स की ताबड़तोड़ शुरुआत

वर्ल्ड जॉइंट्स के ओपनर केविन ओ ब्रॉयन ने 31 गेंदों पर 51 जबकि हेमिल्टन मास्काजा ने 15 गेंदों पर 18 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा कप्तान जैक कैलिस ने 14 गेंदों पर 12 रन बनाए. वहीं, तिषारा परेरा 16 गेंदों पर 23 रन बनाकर मोहम्मद कैफ की गेंद पर आउट हुए. इंडिया महाराजा के लिए पंकज सिंह सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 5 खिलाड़ियों को आउट किया. इसके अलावा हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा और मोहम्मद कैफ को 1-1 कामयाबी मिली.

केविन ओ ब्रॉयन की तूफानी पारी

वर्ल्ड जॉइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन बनाए. इस तरह इंडिया महारजा को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 171 रन बनाने है. इससे पहले वर्ल्ड जॉइंट्स के ओपनर केविन ओ ब्रॉयन ने 31 गेंदों पर 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. आयरलैंड के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 1 छक्का लगाया. जबकि श्रीलंका के तिषारा परेरा ने 16 गेंदों पर 23 रनों की अहम पारी खेली. इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 1 चौके और 2 छक्के लगाए. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि इंडिया महाराजा इस टार्गेट का पीछा कर मैच जीतने में कामयाब होती है या नहीं.

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में इन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, मचा सकते हैं धमाल

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या का बैकअप तैयार कर रहा है बीसीसीआई, लाइन में है यह खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget