एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019 SA vs SL: अमला- डु प्लेसिस ने खेली शानदार पारी, दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया, टूर्नामेंट में दूसरी जीत

अपना दूसरा विश्व कप मैच खेल रहे प्रीटोरियस ने 10 ओवरों में दो मेडेन फेंके और सिर्फ 25 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए. दोनों ने पहला विकेट गिरने के बाद बेहतरीन साझेदारी की और अपना अपना अर्धशतक भी पूरा किया.

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड के आज के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हरा दिया है. अफ्रीका को अब जाकर कई मैचों के बाद जीत का स्वाद मिला है. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान डुप्लेसी 92 और अमला ने 80 रन बनाए. दोनों ने पहला विकेट गिरने के बाद बेहतरीन साझेदारी की और अपना अपना अर्धशतक भी पूरा किया. हालांकि पिछले बार की तरह इस बार श्रीलंका की गेंदबाजी ज्यादा काम नहीं कर पाई और यहां अफ्रीका की टीम को आसानी से जीत मिल गई.

श्रीलंका की पारी

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया. ड्वायन प्रीटोरियस की अगुआई में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ही ढेर कर दिया.

अपना दूसरा विश्व कप मैच खेल रहे प्रीटोरियस ने 10 ओवरों में दो मेडेन फेंके और सिर्फ 25 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए. क्रिस मौरिस के हिस्से भी तीन विकेट लिए. मौरिस ने 9.3 ओवरों में 46 रन खर्च किए. कागिसो रबाडा ने 10 ओवरों में दो मेडेन के साथ 36 रन देकर दो सफलताएं अर्जित कीं. ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने एक विकेट लिया.

श्रीलंका के विकेटों के पतन की शुरुआत रबादा ने की. इस गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को बोल्ड कर दिया. कुशल परेरा और अविश्क फर्नाडो ने 30-30 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की टीम को पटरी पर ला दिया लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी श्रीलंका फिर खड़ी नहीं हो पाई.

इस साझेदारी को प्रीटोरियस ने तोड़ा. उन्होंने अपना पहला शिकार फर्नाडो को बनाया और पांच रन बाद वह कुशल को भी आउट कर गए. यहां से श्रीलंका मुसीबत में पड़ गई.

अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज का बल्ला टीम को बचाने में फिर नाकाम रहा. मैथ्यूज की 11 रनों की पारी का अंत मौरिस ने 100 के कुल स्कोर पर किया. 23 रन बना चुके कुशल मेंडिंस को प्रीटोरियस ने अपना तीसरा शिकार बनाया और श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 111 रन कर दिया. धनंजय डी सिल्वा (24), जीवन मेंडिस (18), थिसारा परेरा (21), इसुरु उदाना (17) ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. मौरिस ने लसिथ मलिंगा (4) का विकेट ले श्रीलंका की पारी को समेट दिया.

अफ्रीका की पारी

दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत उतनी खास नहीं रही और टीम के ओपनर बल्लेबाज मात्र 15 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद हाशिम अमला और कप्तान डुप्लेसी ने पारी को संभाला और दोनों ने अपना अपना अर्धशतक पूरा किया. दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर अफ्रीका ने ये मैच मात्र 37 ओवर्स में ही जीत लिया और श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लाज बचा ली. दोनों ने 92 और 80 रनों की पारी खेली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget