एक्सप्लोरर

WC 2019 MS Dhoni Run Out: जब धोनी के रन आउट होने से टूटा करोड़ों भारतीय फैंस का दिल, अधूरा रहा था विश्व कप जीत का सपना

MS Dhoni Run Out: आज ही के दिन (10 जुलाई) 2019 के वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी न्यज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच रन आउट हो गए थे. धोनी के इस रन आउट से करोड़ों के दिल टूट गए थे.

MS Dhoni Run Out World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. ये वही मैच था जिसमें धोनी रन आउट हुए थे और उनके रन आउट से करोड़ों भारतीय फैंस का दिल टूट गया था. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जीत के लिए 10 गेंदों में 25 रनों की दरकार थी और क्रीज़ पर मौजूद धोनी से सभी को उम्मीद थी. 

लेकिन धोनी के रन आउट ने करोड़ों प्रशंसकों की उम्मीदों को धराशाई कर दिया था. 49वें ओवर की तीसरी गेंद धोनी के अंगूठे पर लगी और लेग साइड की ओर चली गई. गेंद को दूर जाता देख धोनी ने पहला रन पूरा किया और फिर वो दूसरा रन के लिए भी भाग लिए. गेंद लेग साइड पर फील्डिंग कर रहे मार्टिन गप्टिल के पास गई और उन्होंने सीधा थ्रो स्टंप पर मार दिया. 

धोनी सिर्फ कुछ फासले से क्रीज़ के अंदर पहुंचे से रहे गए थे. धोनी के रन आउट के बाद सभी भारतीय फैंस की उम्मीदें टूट गई थीं. रन आउट के बाद धोनी 72 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे थे. धोनी के रूप में टीम इंडिया ने 8वां विकेट गंवाया था. 240 रनों का पीछा कर रही टीम इंडिया ने 18 रनों से मैच गंवा दिया था. 

यह मैच धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच साबित हुआ था. इसके बाद 15 अगस्त, 2020 में उन्होंने इंटरेनशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. अब वे सिर्फ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देते हैं. 

भारत में होगा 2023 का वर्ल्ड कप

बता दें कि अगला यानी 2023 का वनडे वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना है. टूर्नामेंट का शेड्यूल आ चुका है. विश्व कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी, जबकि फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट कुल 48 मैच खेले जाएंगे. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: जडेजा के साथ जिम में वर्कआउट करते दिखे श्रीकर भरत, फैन ने प्लेइंग 11 को लेकर कर दिया ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Protest: ईरान-अमेरिका में होग युद्ध! ट्रंप की धमकी से बेपरवाह तेहरान, कहा- पड़ोसी देशों में US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे
ईरान-अमेरिका में होग युद्ध! ट्रंप की धमकी से बेपरवाह तेहरान, कहा- पड़ोसी देशों में US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे
70 साल की हुईं BSP सुप्रीमो मायावती, जन्मदिन पर CM योगी का खास संदेश, अखिलेश यादव ने खूब की तारीफ
70 साल की हुईं BSP सुप्रीमो मायावती, जन्मदिन पर CM योगी का खास संदेश, अखिलेश यादव ने खूब की तारीफ
BMC Election 2026: अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Protest: ईरान-अमेरिका में होग युद्ध! ट्रंप की धमकी से बेपरवाह तेहरान, कहा- पड़ोसी देशों में US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे
ईरान-अमेरिका में होग युद्ध! ट्रंप की धमकी से बेपरवाह तेहरान, कहा- पड़ोसी देशों में US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे
70 साल की हुईं BSP सुप्रीमो मायावती, जन्मदिन पर CM योगी का खास संदेश, अखिलेश यादव ने खूब की तारीफ
70 साल की हुईं BSP सुप्रीमो मायावती, जन्मदिन पर CM योगी का खास संदेश, अखिलेश यादव ने खूब की तारीफ
BMC Election 2026: अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
शौक नहीं, लाइफस्टाइल बन रहा शाकाहार, जानिए किन 7 देशों में सबसे ज्यादा वेजिटेरियन?
शौक नहीं, लाइफस्टाइल बन रहा शाकाहार, जानिए किन 7 देशों में सबसे ज्यादा वेजिटेरियन?
Bank Jobs 2026: ​बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, 90 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी; भरे जाएंगे इतने पद
​बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, 90 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी; भरे जाएंगे इतने पद
वजन घटाने के चक्कर में सेहत न बिगाड़ें, फिटनेस एक्सपर्ट ने बताए वेट लॉस के 4 सही मॉडल
वजन घटाने के चक्कर में सेहत न बिगाड़ें, फिटनेस एक्सपर्ट ने बताए वेट लॉस के 4 सही मॉडल
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
Embed widget