एक्सप्लोरर

World Cup 2019, India vs West Indies Preview: विजयरथ पर सवार भारतीय टीम के सामने है वेस्टडइंडीज की चुनौती

IND vs WI, World Cup 2019: विश्व कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना आज वेस्टइंडीज के साथ होगा. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अबतक कुल पांच मैच खेली है जिसमें उसे चार मैच में जीत दर्ज की है.

आईसीसी विश्व कप 2019 का 34वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनटेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर होगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है और इसी क्रम को वह विंडीज के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी.

पहले तीन मैच आसानी से जीतने बाद भारत को हालांकि अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ मशक्कत करनी पड़ी थी लेकिन मोहम्मद शमी की आखिरी ओवर में लगाई गई हैट्रिक से भारत ने क्रिकेट के महाकुंभ में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली थी.

भुवनेश्वर के चोटिल होने के बाद टीम में आए शमी का वेस्टइंडीज के खिलाफ भी खेलना तय माना जा रहा है क्योंकि भुवनेश्वर की चोट को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हैं. उन्होंने हालांकि मंगलवार को फिजियो की देखरेख में तकरीबन आधे घंटे तक अभ्यास जरूर किया था लेकिन टीम मैनेजमेंट भुवनेश्वर को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहेगा. इसलिए शमी और जसप्रीत बुमराह के ऊपर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाजी क्रम को रोकने का जिम्मा होगा.

भारत के खिलाफ अहम मैच से पहले विंडीज को एक झटका लगा है. उसके स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल विश्व कप से बाहर हो गए हैं. रसेल ने अभी तक विश्व कप में वैसा प्रदर्शन नहीं किया था जिसके लिए वो जाने जाते हैं लेकिन फिर भी वह जिस स्तर के खिलाड़ी हैं, वह किसी भी समय फॉर्म में आकर मैच का रुख बदल सकते हैं. विंडीज के पास रसेल जैसे कुछ और खिलाड़ी हैं जिनसे भारत को बच कर रहना होगा.

कार्लोस ब्रैथवेट उनमें से एक नाम है. ब्रैथवेट ने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ विंडीज को जीत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया था. लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने पांच रन दूर रहते गलती की और टीम को उसकी वजह से हार झेलनी पड़ी, इस तरह की गलती न सिर्फ ब्रैथवेट बल्कि पूरी टीम करने से बचेगी.

विंडीज के पास क्रिस गेल, शाई होप, शिमरोन हेटमायेर और कप्तान जेसन होल्डर भी हैं जो बड़ी पारियां और तेजी से रन बनाने का दम रखते हैं.

वहीं अगर भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो शमी और बुमराह का सामना करना तो विंडीज के लिए मुश्किल होगा ही, उसे मध्य में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी से भी बचना होगा. स्पिन पर वैसे भी विंडीज की कमजोरी जगजाहिर है.

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी भी इस टूनार्मेंट में अच्छा कर रही है, खासकर शेल्डन कॉटरेल. वह बेहतरीन फॉर्म में हैं. उनके अलावा ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, कप्तान होल्डर और ब्रैथवेट भी अच्छी लय में हैं. बस देखना यह होगा कि भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के आगे यह किस हद तक अपनी अच्छी लय को कायम रख पाते हैं.

अगर भारतीय बल्लेबाजी की बात की जाए तो उसके लिए सब कुछ ठीक है, सिवाए नंबर-4 की समस्या के. विजय शंकर को दो मैचों में इस स्थान पर मौका दिया गया है लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए. हो सकता है वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत इस नंबर पर युवा ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक को आजमाए.

अफगानिस्तान के खिलाफ एक बार फिर भारत की मध्य क्रम की चिंता सामने आई थी. लंबे अरसे से देखा गया है कि अगर भारत के शीर्ष-3 बल्लेबाजों में से कोई एक भी टिक नहीं पाता तो भारत बड़ा स्कोर नहीं कर पाता. अफगानिस्तान के खिलाफ भी यही देखा गया था. विंडीज की कोशिश भी यही होगी भारत के शीर्ष तीन- रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और विराट कोहली को जल्दी पवेलियन भेजा जाए.

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव.

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, फाबियान एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्डन कॉटरेल, सुनील एम्ब्रीस.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget