एक्सप्लोरर

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच क्या भारत में नहीं होगा टी20 विश्व कप का आयोजन? ICC ने दिया ये जवाब

ICC के CEO ज्योफ अलार्डिस ने कहा कि उनके पास इस साल के अंत में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये ‘बैकअप’ प्लान है. लेकिन इस समय यहां कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद देश से इसे हटाने के किसी भी विचार के बारे में नहीं सोच रहे हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ज्योफ अलार्डिस ने कहा कि उनके पास इस साल के अंत में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये ‘बैकअप’ प्लान है. लेकिन इस समय यहां कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद देश से इसे हटाने के किसी भी विचार के बारे में नहीं सोच रहे हैं.

टी20 विश्व कप का आयोजन भारत में अक्टूबर-नवंबर में किया जायेगा, लेकिन पिछले कुछ दिनों में देश में रोज एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. कोविड-19 मामलों के बढ़ने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग दर्शकों के बिना बंद स्टेडियम में शुक्रवार से चेन्नई में शुरू होने वाली है.

अलार्डिस ने वर्चुअल मीडिया राउंड टेबल के दौरान कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से टूर्नामेंट के लिये योजना के अनुसार ही आगे बढ़ रहे हैं. हमारे पास ‘दूसरी योजना’ है, लेकिन हमने अभी उन योजनाओं के बारे में विचार नहीं किया है. हम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ काम कर रहे हैं. हमारे पास ‘बैकअप’ योजना है जिसे जरूरत पड़ने पर ही शुरू किया जा सकता है.’’

आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक अलार्डिस को हाल ही में मनु साहनी को ‘छुट्टी’ पर भेजने के बाद ही अंतरिम सीईओ बनाया गया था. ऑस्ट्रेलिया के 53 वर्षीय अलार्डिस अपने देश के लिये घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्होंने कहा कि आईसीसी यह समझने के लिये अन्य देशों की खेल संस्थाओं से भी संपर्क में है कि वे कोविड काल में किस तरह से अपने टूर्नामेंट आयोजित कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इस समय क्रिकेट कई देशों में खेला जा रहा है और हम उन सभी से सीख रहे हैं. हम अन्य खेल संस्थाओं से बात कर रहे हैं कि वे क्या कर रहे हैं. हम इस समय अच्छी स्थिति में हैं लेकिन यह भी मानते हैं कि दुनिया भर में चीजें तेजी से बदल रही हैं.

अलार्डिस ने कहा, ‘‘दो महीने के समय में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल का समय भी आ रहा है, लेकिन हम दोनों के लिये योजनानुसार ही चल रहे हैं.’’

संयुक्त अरब अमीरात ने पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग की मेजबानी की थी. वह भी इस बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के आयोजन के लिये ‘बैकअप’ स्थल हो सकता है.

इस बातचीत के दौरान उनसे डीआरएस (अंपायर फैसला समीक्षा प्रणाली) के बारे में भी पूछा गया जिसमें अंपायरों के फैसले विवादास्पद हो रहे हैं और जिन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज के दौरान भ्रामक बताया था.

अलार्डिस ने कहा कि हाल में हुई आईसीसी की बोर्ड बैठक के दौरान डीआरएस पर ‘अच्छी चर्चा’ हुई थी. उन्होंने कहा, ‘‘डीआरएस को स्पष्ट गलतियों को बदलने के लिये बनाया गया था. इसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब आप बार बार ‘रीप्ले’ देखते हो तो आपकी सामान्य प्रतिक्रिया यही होती है कि हम क्या कर सकते हैं. इसमें साफ दिख रहा है कि गलती को बदल दिया जाये. हम ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं जिसमें हम सही फैसले करने के लिये टेक्नालॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन ‘परफेक्शन’ के लिये प्रयास असंभव हो जाता है. हम अभी जहां पर हैं, वहां बहुत सहज हैं.’’

यह भी पढ़ें- 

ICC ODI Ranking: विराट कोहली की बादशाहत कायम, दूसरे नंबर पर पहुंचे बाबर आजम, जानें ताज़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget