एक्सप्लोरर

World Cup 2023: क्या वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने से चूक जाएंगी दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम?

WC Super League: वर्ल्ड कप 2023 के लिए कुल 7 टीमें डायरेक्ट क्वालिफाई कर चुकी हैं. अब आठवें स्थान के लिए दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और आयरलैंड के बीच रेस लगी है.

World Cup 2023 Qualification Scenario: इस साल खेला जाने वाला वनडे वर्ल्ड कप भारत की मेज़बानी में होगा. हर बार की तरह इस बार भी कुल 10 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. 10 में 8 टीमें वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई करेंगी. इसमें 7 टीमों टूर्नामेंट के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं, अब आठवें स्थान के लिए चार टीमों (फुल मेंबर) में रेस लगी हुई है. इन टीमों में वेस्टइंडीज़, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड शामिल है. 

वर्ल्ड कप से पहले वर्ल्ड कप सुपर लीग के तहत कुल 6 मैच ही खेले जाने हैं. इसमें आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच तीन, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच 2 और श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के बीच एक मैच खेला जाना है. अभ इन सभी टीमों के पास वर्ल्ड कप में डायरेक्ट क्वालिफाई करने का मौका है. आइए जानते हैं इन टीमों का क्वालिफाई करने का समीकरण क्या है.

दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और आयरलैंड का क्वालिफिकेशन समीकरण

वेस्टइंडीज़- वर्ल्ड कप सुपर लीग में वेस्टइंडीज़ 8वें स्थान पर मौजूद है. टीम ने लीग के तहत खेले जाने वाले सभी 24 वनडे मैच खेल लिए हैं. सभी मैचों के बाद वेस्टइंडीज़ के पास 88 पॉइंट्स मौजूद हैं. ऐसे में टीम को क्वालिफाई करने के लिए दूसरों पर निर्भर होने पड़ेगा. 

श्रीलंका- श्रीलंका सुपर लीग के पॉइंट्स टेबल में 81 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर मौजूद हैं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज कर श्रीलंका 91 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी और वेस्टइंडीज़ से आगे हो जाएगी. 

दक्षिण अफ्रीका- दक्षिण अफ्रीका मौजूदा सुपर लीग के पॉइंट्स टेबल में 78 पॉइंट्स के साथ 10वें नंबर पर मौजूद है. अगर टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले जाने वाले दोनों वनडे मैच जीत जाती है तो अफ्रीका के पास कुल 98 पॉइंट्स हो जाएंगे, जो वेस्टइंडीज़ और श्रीलंका से ज़्यादा होंगे. 

आयरलैंड- इस रेस में शामिल आयरलैंड आखिरी नंबर पर आती है. आयरिश टीम वर्ल्ड सुपर लीग पॉइंट्स टेबल में 68 पॉइंट्स के साथ 11वें नंबर पर मौजूद है. अगर आयरलैंड बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले तीनों मैच जीत लेती है और दक्षिण अफ्रीका भी अपने बाकी दोनों मैच जीत लेती है, तो दोनों का पास 98-98 पॉइंट्स हो जाएंगे और क्वालिफाई के लिए दोनों का नेट रनरेट देखा जाएगा. 

बता दें कि वर्ल्ड सुपर लीग में एक मैच जीतने पर 10 पॉइंट्स मिलते हैं, वहीं मैच टाई या बेनजीता मैच के लिए 5 पॉइंट्स दिए जाते हैं.  

डायरेक्ट क्वालिफाई कर चुकी हैं ये टीमें

गौरतलब है कि अब तक कुल 7 टीमें डायरेक्ट क्वालिफाई कर चुकी हैं. इसमें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, भारत (मेजबान), बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान शामिल है. 

 

ये भी पढ़ें...

रोहित शर्मा नहीं बल्कि एमएस धोनी हैं IPL के सबसे सफल कप्तान, इस मामले में बहुत पीछे हैं ‘हिटमैन’, देखें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget