एक्सप्लोरर

क्या टी20 विश्व कप टीम से बाहर हो जाएंगे हार्दिक पांड्या? रोहित शर्मा के बयान से उठे सवाल

यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में पहले दो मुकाबले मिस करने के बाद हार्दिक मुंबई के लिए एक बल्लेबाज के तौर पर उतरे. हालांकि, वह बल्ले से कमाल करने में नाकाम रहे.

Rohit Sharma on Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर कहा है कि उन्होंने अब तक एक भी गेंद नहीं फेंकी है. रोहित के इस बयान के बाद इस बात पर संशय पैदा हो गया है कि हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान बरकरार रख पाएंगे या नहीं. पांड्या ने आईपीएल 2021 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 10 रन बनाए. लेकिन टी20 विश्व कप को देखते हुए उनकी गेंदबाजी की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है. 

यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में पहले दो मुकाबले मिस करने के बाद हार्दिक मुंबई के लिए एक बल्लेबाज के तौर पर उतरे. हालांकि, वह बल्ले से कमाल करने में नाकाम रहे. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने भारत में हुए टूर्नामेंट के पहले हाफ में भी गेंदबाजी नहीं की थी. 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "अगर हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी पर बात की जाए तो उन्होंने अब तक गेंदबाजी नहीं की है. फिजियो, ट्रेनर और मेडिकल टीम उनकी गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं. अभी तक मुझे इतना पता है कि उन्होंने सिंगल गेंद भी नहीं फेंकी है. लेकिन हम चाहते हैं कि एक समय पर एक मैच लें और देखें वह कहां खड़े हैं."

उन्होंने आगे कहा, "डॉक्टर और फिजियो ही इस बारे में अपडेट दे पाएंगे. बल्लेबाजी की बात की जाए तो उन्होंने थोड़ा निराश किया है, लेकिन हमें पता है कि उनमें क्या गुणवत्ता है. वह एक क्वालिटी प्लेयर है और इसमें कोई शक नहीं है."

आईपीएल 2021 में ऐसा रहा हार्दिक का प्रदर्शन

आईपीएल 2021 हार्दिक पांड्या के लिए एक भयावह सपने की तरह रहा है. इस सीज़न में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 40 रन रहा. आईपीएल 2021 के 12 मैचों में हार्दिक ने सिर्फ 14.11 की औसत से 127 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 113.39 का रहा. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget