एक्सप्लोरर

जानें क्यों पाकिस्तान की आर्मी में शामिल होना चाहते हैं मार्लन सैमुअल्स?

जानें क्यों पाकिस्तान की आर्मी में शामिल होना चाहते हैं मार्लन सैमुअल्स?

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर मार्लन सैमुअल्स ने पाकिस्तान की आर्मी को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मुकाबले के बाद सैमुयल्स ने सोशल साइट पर एक वीडियो जारी कर पाकिस्तानी आर्मी में शामिल होने की अपनी इच्छा जाहिर की है.

सैमुअल्स ने कहा, "पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी होनी चाहिए और इसके लिए मैं हमेशा प्रोमोट करूंगा जबतक कि मैं जिंदा हूं. मैं पाकिस्तान की आर्मी को धन्यावाद देना चाहता हूं. यहां की सुरक्षा वर्ल्ड क्लास की थी. इससे बेहतर सुरक्षा नहीं हो सकती थी."

उन्होंने कहा, "आईसीसी को पाकिस्तान में इंटरनेशल क्रिकेट की वापसी पर ध्यान देना चाहिए. पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस इसके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं."

आपको बता दें कि सैमुअल्स पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जालमी की टीम की ओर से खेलते हैं और इस सीजन में पीएसल का खिताब जीतने वाले टीम का हिस्सा भी रहे हैं. फाइनल मुकाबले में जीत के बाद पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी.

सैमुअल्स पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने पाकिस्तान की आर्मी की में शामिल होने तक की बात कहा डाली. सैमुयल्स ने कहा, "मैं जमैका में एक सोलजर हूं. और मैं पाकिस्तानी आर्मी में शामिल होना चाहता हूं. जनरल मुझे आपके ऑर्डर का इंतजार है जब आप कहें मैं पाकिस्तान की आर्मी में शामिल होने के लिए तैयार हूं.. जनरल मैं आपको सैल्यूट करता हूं."

इससे पहले पीएसल का फाइनल मुकाबला लाहौर में कराए जाने से सुरक्षा का हवाला देते हुए कई विदेशी खिलाड़ियों ने खेलने से इंकार कर दिया था लेकिन डैरेन सैमी, सैमुअल्स उन खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने लाहौर में खेलने का फैसला किया.

सैमुअल्स ने अपने इंटरनेशल क्रिकेट करियर में अबतक 71 टेस्ट, 187 वनडे और 51 टी-20 मैच खेला है. टेस्ट क्रिकेट में सैमुअल्स ने 32.64 की औसत से 3917 रन बनाए है जिसमें 7 शतक और 24 अर्द्धशतक शामिल है. इसके अलावा वनडे में सैमुअल्स ने 34.30 की औसत से 5180 रन बनाए जिनमें 10 शतक और 28 अर्द्धशतक शामिल है.

टी-20 फॉर्मेट में सैमुयल्स ने 9 अर्द्धशतकों के साथ 28.92 की औसत के साथ 1186 रन अपने नाम किया है.

देखें वीडियो:

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget