एक्सप्लोरर

World Cup 2023: ईशान किशन क्यों हैं संजू सैमसन से बेहतर? आर अश्विन ने डिटेल में बताई वजह

Ishan Kishan Vs Sanju Samson: वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वाड में ईशान को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया. अब अश्विन ने बताया कि क्यों ये सही फैसला है.

R Ashwin On Ishan Kishan Vs Sanju Samson: वर्ल्ड कप 2023 के लिए मंगलवार (5 सितंबर) को भारत का 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया गया. टीम में ईशान किशन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया, जिसके बाद इस पर बहस तेज़ हो गई कि संजू को भी स्क्वाड का हिस्सा बनाया जा सकता था. लेकिन अब टीम के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने बताया कि ईशान किशन क्यों संजू सैमसन से बेहतर हैं. 

अश्विन ने बताया कि ईशान कई रोल में फिट बैठते हैं. स्पिनर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात की. एशिया कप के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ नंबर पांच पर आकर ईशान ने 82 रनों की पारी से सभी प्रभावित किया. अश्विन ने कहा, “ये ईशान और संजू के बीच कॉम्पिटीशन नहीं है, क्योंकि ईशान किशन कई रोल पूरे करते हैं. जब आप 15 सदस्यीय स्क्वाड चुनते हैं, तो आप दो विकेटकीपर चुनते हैं.”

अश्विन ने आगे बताया कि ईशान किशन एक नहीं बल्कि दो निभाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा, “ईशान बैकअप विकेटकीपर के साथ-साथ बैकअप ओपनर भी हैं, वे टू इन वन खिलाड़ी हैं. अब ईशान किशन नंबर पांच पर सफल हो गए हैं, तो ये भारत को मिडिल ऑर्डर में दो बाएं हाथ के बल्लेबाज़ देता है. हर कोई कहे रहा था कि ईशान नंबर पांच पर बैटिंग नहीं कर सकता, लेकिन उसने कर दिखाया.”

पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी शानदार पारी 

एशिया कप में भारतीय टीम ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें ईशान किशन विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल की गैरमौजूदगी में खेलते हुए दिखाई दिए थे. ईशान ने नंबर पांच पर बल्लेबाज़ी करते हुए 81 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली थी. उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे थे. 

इस प्रकार है भारत का वर्ल्ड कप स्क्वाड 

शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर.

 

ये भी पढ़ें...

Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ वर्ल्ड कप के बाद ले सकते हैं बड़ा फैसला, BCCI कर रहा इस प्लान पर विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget