एक्सप्लोरर

Ashes Series: क्या 65 साल बाद किसी तेज गेंदबाज को मिलेगी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की कप्तानी?

Ashes Series: टिम पेन के ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद अगले कप्तान के लिए पैट कमिंस का नाम सबसे आगे माना जा रहा है.

Ashes Series: साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुए बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद कप्तान पद से हटाया गया था. हाल ही में टिम पैन ने एक पुराने सेक्स चैट मामले को लेकर टेस्ट टीम की कप्तानी से हटने का फैसला लिया है. इस तरह ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो टेस्ट कप्तानों को खराब बर्ताव के आरोपों के चलते अपनी कप्तानी छोड़नी पड़ी है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने अब टेस्ट टीम के नए कप्तान को खोजने की चुनौती है. यह चुनौती इसलिए बड़ी है क्यूंकि अब एशेज सीरीज में महज 2 हफ्ते ही बाकी हैं. दूसरा यह कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अब ऐसा कप्तान खोजना चाहेगी, जो व्यवहारिक रूप से और क्रिकेट के नियमों के अंतर्गत रहकर टीम की कमान संभाल सके. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी के लिए जो सबसे पहला नाम सामने आ रहा है वो टीम के सीनियर तेज गेंदबाज पैट कमिंस का है. पैट कमिंस इस वक्त आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर हैं. 28 साल के कमिंस ने अब तक 34 टेस्ट मैच खेले हैं और 164 विकेट चटकाए हैं. पूर्व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर और वर्तमान खिलाड़ी भी उनके कप्तान बनाए जाने का संकेत दे चुके हैं. अगर ऐसा होता है तो 65 साल बाद ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की कप्तानी किसी तेज गेंदबाज के पास आएगी.

इससे पहले 1956 में तेज गेंदबाज रे लिंडवाल्स को भारत दौरे पर एक टेस्ट के लिए कप्तान बनाया गया था. उनके बाद किसी तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की कमान नहीं मिली है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ इस महीने की शुरुआत में ही कह चुके थे कि समय आ गया है कि किसी गेंदबाज को टेस्ट टीम की कप्तानी दी जानी चाहिए. उन्होंने पैट कमिंस को अपनी पहली पसंद बताया था. ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन ट्रेविस हेड ने भी शुक्रवार को मीडिया के सामने पैट कमिंस को कप्तान बनाए जाने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था, 'पैट निश्चित तौर पर कप्तान बनने के दावेदार हैं. उन्हें मौका न देना मुश्किल दिखाई देता है. उनमें लीडर बनने की हर योग्यता है.'

ये भी पढ़ें-

AB de Villiers Retirement: डिविलियर्स के रिटायरमेंट पर भावुक हुआ क्रिकेट जगत, कोहली ने लिखा- I Love You, सैम बिलिंग्स बोले- हमेशा इन्हीं को फॉलो किया

AB de Villiers Retirement: अब आईपीएल में नजर नहीं आएंगे डिविलियर्स, ये हैं उनकी 5 धमाकेदार पारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
WPL Auction 2027 Live: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 5 टीमों के 27 स्लॉट खाली; MI के पास सबसे कम का पर्स
LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 5 टीमों के 27 स्लॉट खाली; MI के पास सबसे कम का पर्स
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget