एक्सप्लोरर

क्या है जसप्रीत बुमराह की कामयाबी का राज

जसप्रीत बुमराह की कामयाबी का सबसे बड़ा राज ये है कि वो भ्रम में नहीं रहते. वो अतिआत्मविश्वास का शिकार नहीं हैं. उन्हें अपनी ताकत और कमजोरियों का बिल्कुल सटीक अंदाजा है. इस एक मूलमंत्र के साथ वो मैदान में उतरते हैं और कामयाबी उनके कदम चूमती है.

जसप्रीत बुमराह की कामयाबी का सबसे बड़ा राज ये है कि वो भ्रम में नहीं रहते. वो अतिआत्मविश्वास का शिकार नहीं हैं. उन्हें अपनी ताकत और कमजोरियों का बिल्कुल सटीक अंदाजा है. इस एक मूलमंत्र के साथ वो मैदान में उतरते हैं और कामयाबी उनके कदम चूमती है. अपनी ताकत को वो और मजबूत करते जा रहे हैं. साथ ही अपनी कमजोरियों को दूर करने को लेकर मेहनत कर रहे हैं. उनमें सीखने की जबरदस्त क्षमता है. अलग अलग फॉर्मेट और अलग अलग पिच पर किस तरह की गेंदबाजी असरदार रहेगी ये बात वो हर रोज सीखते हैं.

यही वजह है कि तीनों फॉर्मेट में वो इस वक्त टीम इंडिया के सबसे जबरदस्त गेंदबाज हैं. वनडे क्रिकेट में तो वो इन दिनों आईसीस रैंकिग्स में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं. नंबर दो और तीन पर स्पिन गेंदबाज काबिज हैं. हाल के दिनों में टीम इंडिया जब जब जीती है उसमें जसप्रीत बुमराह का योगदान अहम रहा है. मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में मिली जीत में भी उनका योगदान अहम था. उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए. जिसमें वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज कीरॉन पोलार्ड का विकेट भी शामिल है.

बुमराह के टीम में होने का मतलब

टी-20 से पहले भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही थी. वनडे सीरीज के शुरूआती मैचों में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया था. पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने पचास ओवर में 8 विकेट पर 322 रन बना दिए. दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 322 रनों का लक्ष्य दिया था. वेस्टइंडीज की टीम ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ 321 रन बना लिए. वो मैच टाई हो गया.

इसके बाद सीरीज के बाकि बचे मैचों के लिए जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को वापस बुलाया गया. विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट को समझ आ गया कि इन दोनों के बिना फिलहाल टीम का काम चलने वाला नहीं है. दो दो मैच में अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही कैरिबियाई टीम अगर सवा तीन सौ रनों के आस पास स्कोर कर रही है तो ये सबक साफ है. ये कहना गलत नहीं होगा कि इस समय तक जसप्रीत बुमराह को वापस मैदान में उतारना टीम इंडिया मैनेटमेंट के लिए मजबूरी बन चुका था.

खैर, बुमराह ने मैदान में वापसी करते ही पहले मैच में 10 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट लिए. वनडे सीरीज के तीन मैचों में उन्होंने 6 विकेट लिए. सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है कि 3 मैचों में उनका इकॉनमी रेट 2.95 का रहा. टी-20 में भी वो शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. अब तक वो 5.87 की इकॉनमी रेट से 3 विकेट ले चुके हैं.

हर मैच में लगातार सीखते हैं जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह जब गेंदबाजी कर रहे हैं तो आप कॉमेंट्री सुनिए. आप पाएंगे कि सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज खिलाड़ी लगातार उनकी तारीफ करते रहते हैं. दरअसल बुमराह का गेंदबाजी ऐक्शन अलग है. वो ‘स्लिंग आर्म’ से गेंदबाजी करते हैं. उनकी लिमिटेशन ये रहती थी कि वो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंद बाहर नहीं निकाल पाते थे. उनके पास आउटस्विंग नहीं थी.

बुमराह ने इस बात को समझा और नई तरह से तैयारी कर अपनी ‘आर्मरी’ में आउटस्विंग भी लेकर आए. उनके खिलाफ रणनीति बनाने वाले बल्लेबाज हैरान रह गए. अब भी हैरान हैं क्योंकि बल्लेबाजों के पास जसप्रीत बुमराह का कोई तोड़ नहीं है. इसके अलावा सीम और स्विंग पर जसप्रीत बुमराह की पकड़ जबरदस्त है. उनकी यॉर्कर की तारीफ दुनिया का हर खिलाड़ी करता है.

दिन प्रतिदिन वो ‘ब्लॉकहोल’ को हिट करने में और महारत हासिल कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपनी शॉर्ट गेंद पर भी जबरदस्त मेहनत की है. उनकी शॉर्टपिच गेंद की ‘एक्यूरेसी’ जबरदस्त है. वो वेल डायरेक्टेड यानी बिल्कुल सटीक दिशा में शॉर्टपिच गेंद डालते हैं. सटीक लाइनलेंथ के साथ जब जसप्रीत बुमराह शॉर्टपिच गेंद करते हैं तो बल्लेबाज के लिए उसे खेलना लगभग असंभव जैसा होता है. इस सीरीज में उनकी शॉर्टपिच गेंदों ने उन्हें काफी कामयाबी दिलाई है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
मुंबई छोड़कर IPL 2027 के ऑक्शन में गए हार्दिक पांड्या, ये तीन टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली!
मुंबई छोड़कर IPL 2027 के ऑक्शन में गए हार्दिक पांड्या, ये तीन टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली!
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
अब कौन बनेगा LSG का नया कप्तान? ऋषभ पंत की जगह लेने के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब कौन बनेगा LSG का नया कप्तान? ऋषभ पंत की जगह लेने के 3 सबसे बड़े दावेदार

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget