एक्सप्लोरर

क्या है हॉन्ग कॉन्ग में होने वाला छक्कों का टूर्नामेंट? कितने भारतीय खेलेंगे और कितने ओवर होंगे, जानें सबकुछ

Hong Kong Sixes Rules: हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट सिक्स टूर्नामेंट के नियम किसी रेगुलर क्रिकेट मैच से काफी अलग हैं. जानिए यह टूर्नामेंट कब और किन टीमों के बीच खेला जाएगा?

Hong Kong Cricket Sixes Tournament 2024: बीते सोमवार क्रिकेट जगत में हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट सिक्स टूर्नामेंट की वापसी के एलान ने सनसनी फैला दी है. इस टूर्नामेंट के मैच में एक टीम को बैटिंग करने के लिए केवल 5 ही ओवर मिलते हैं. यह टूर्नामेंट 7 साल बाद वापसी कर रहा है, जिसमें कुल 12 टीमें भाग लेंगी. भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड भी टूर्नामेंट को जीतने के लिए दावेदारी पेश करेंगी. इस सबसे पहले आइए जान लेते हैं कि 1-3 नवंबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के नियम क्या होंगे और कितने भारतीय खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे होंगे.

अभी तक यह घोषणा नहीं हुई है कि इस टूर्नामेंट में कौन से भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे, लेकिन ये तय है कि एक टीम के केवल 6 खिलाड़ी ही मैदान पर उतर सकते हैं. टूर्नामेंट में भाग ले रही 12 टीमों के नाम भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, हॉन्ग कॉन्ग, नेपाल, न्यूजीलैंड, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और यूएई हैं. सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और अनिल कुंबले जैसे महान भारतीय खिलाड़ी हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में शिरकत कर चुके हैं.

टूर्नामेंट के नियम

-दो टीमों के बीच हो रहे मैच में प्रत्येक टीम में 6 खिलाड़ी खेलते हैं. एक टीम को खेलने के लिए 5 ओवर मिलते हैं और एक रेगुलर क्रिकेट मैच की तरह एक ओवर 6 गेंदों का होता है. मगर फाइनल मैच में 6 गेंद के बजाय एक ओवर में 8 गेंद फेंकी जाती हैं. यानि लीग मैच में प्रत्येक टीम 30 गेंद बैटिंग करती है, लेकिन फाइनल में एक टीम 40 गेंद खेलती है.

-विकेटकीपर को छोड़कर फील्डिंग टीम का हर एक प्लेयर एक ओवर गेंदबाजी कर सकता है. वहीं गेंदबाज वाइड या नो-बॉल फेंकता है तो उसके लिए एक एक्स्ट्रा रन नहीं बल्कि 2 रन मिलते हैं.

-अगर 5 ओवर पूरे होने तक किसी टीम के 5 विकेट गिर जाते हैं तो भी छठा खिलाड़ी बैटिंग जारी रख सकता है. ऐसे में 5वें नंबर पर आउट हुआ बल्लेबाज एक रनर का रोल निभाएगा, लेकिन कोई गेंद नहीं खेल पाएगा. एक पारी तभी समाप्त होती है जब किसी टीम के 5 ओवर पूरे हो जाएं या सभी 6 बल्लेबाज आउट हो जाएं.

यह भी पढ़ें:

IN PICS: दुनिया के इन क्रिकेटरों ने किया धर्म परिवर्तन, एक ने छोड़ा इस्लाम; लिस्ट में 3 भारतीय और 1 पाकिस्तानी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget