एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो बोले- टी-20 की तरह क्रिकेट में क्रांति ला सकता है टी-10

ड्वेन ब्रावो का मानना है कि टी-10 क्रिकेट भी वही क्रांति ला सकता है जो 15 साल पहले टी-20 फॉर्मेट लेकर आया था.

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का मानना है कि टी-10 क्रिकेट भी वही क्रांति ला सकता है जो 15 साल पहले टी-20 फॉर्मेट लेकर आया था. इससे पले उनके ही देश के साथी खिलाड़ी क्रिस गेल ने कहा था कि वह टी-10 फॉर्मेट को ओलम्पिक में देखना चाहते हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल अबुधाबी टी-10 लीग की तैयारी में जुटे हैं.

वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा, "टी-10 रोमांचक टूर्नामेंट है और यह वैसी ही प्रतिस्पर्धा है जैसी कुछ साल पहले टी-20 थी. पूरी दुनिया में टी20 को इसी तरह प्रशंसकों ने हाथों हाथ लिया था. टी10 भी ऐसा ही कुछ कर सकता है."

ब्रावो ने आगे कहा, "इससे खिलाड़ियों का करियर भी लंबा हो सकता है. एक गेंदबाज के तौर पर मैं इसे चुनौती के रूप में लेता हूं, क्योंकि यह गेंदबाजों के अनुकूल फॉर्मेट नहीं है और इसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का सामना करना है."

पिछले सीजन में ब्रावो के शानदार प्रदर्शन से मराठा अरेबियंस ने अबुधाबी टी10 लीग खिताब जीता था. लेकिन इस सीरीज में वह दिल्ली बुल्स के लिये खेलते दिखेंगे. इन दिनों त्रिनिदाद और टोबैगो में घर पर अभ्यास कर रहे ब्रावो ने कहा कि इस प्रारूप में फील्डिंग की काफी अहमियत है. उन्होंने कहा, "यह काफी महत्वपूर्ण है. मैं हमेशा कहता हूं कि फील्डिंग में बचाया गया हर रन आपके लक्ष्य में एक रन कम करता है. एक ईकाई के रूप में अच्छा क्षेत्ररक्षण बेहद जरूरी है."

टी-10 को ओलम्पिक में देखना पसंद करूंगा- गेल

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा था कि वह टी-10 फॉर्मेट को ओलम्पिक में देखना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा, "मैं निश्चित तौर पर टी-10 को ओलम्पिक में देखना पसंद करूंगा. आम नजरिए से यह क्रिकेट के लिए बड़ी बात होगी. मुझे लगता है कि टी-10 अमेरिका में आयोजित किया जा सकता है क्योंकि यह बड़ा मंच है."

यूनिवर्स बॉस ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि काफी लोग अमेरिका को क्रिकेट के लिए नहीं जानते हैं, लेकिन टी-10 अमेरिका में आयोजित कराने के लिए काफी उपयुक्त है."

गेल टी-10 लीग के आने वाले संस्करण में टीम अबू धाबी से खेलेंगे. लीग की शुरुआत 28 जनवरी से हो रही है और यह टूर्नामेंट छह फरवरी तक चलेगा.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट के दौरान बुमराह और सिराज पर की गई नस्लीय टिप्पणी, BCCI ने शिकायत दर्ज की

IND vs AUS: पैट कमिंस ने किया खुलासा- चेतेश्वर पुजारा के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले से ही बनाई थी ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget