एक्सप्लोरर

क्रिकेटर पर 11 महिलाओं ने लगाया रेप का आरोप, अब कोच बोला- सच सामने आएगा और...

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ पर हाल ही में रेप का आरोप लगा था. इस मामले पर अब वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डेरेन सैमी का बयान आया है. यहां जानिए उन्होंने क्या कहा.

Darren Sammy Reacts On Rape Allegation On Shamar Joseph: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ पर 11 महिलाओं ने रेप का आरोप लगाया है. जोसेफ इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रही टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा हैं. इसी दौरान ये मामला बाहर आया था, अब इस मामले पर वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डेरेन सैमी का बयान आया है. सैमी ने कहा कि इस मामले में न्याय होना बहुत जरुरी है और जो भी सच होगा, वही सामने आना चाहिए.

मैं चाहता हूं सभी के साथ न्याय हो- सैमी

वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच सैमी ने इस मामले को लेकर कहा, “मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन हम सभी मीडिया में चल रही बातों से वाकिफ हैं. मैं अपने खिलाड़ियों के काफी नजदीक हूं और लगातार उनसे बातचीत कर रहा हूं, ताकि उनकी मानसिक स्थिति ठीक रहे.”

सैमी ने आगे कहा, “हम न्याय में भरोसा रखते हैं, हम एक ऐसी कम्युनिटी हैं, जो चाहती है कि न्याय जरुर मिले, लेकिन इसके लिए एक प्रक्रिया होती है. हम सुनिश्चित करेंगे कि ये मामला सही सिस्टम के जरिए पूरा सुलझे. बतौर कोच और क्रिकेट बोर्ड, मैं यही चाहता हूं कि सभी के साथ न्याय हो.”

सैमी ने कहा कि, “ये अभी तक सिर्फ आरोप हैं. हम जानते हैं कि न्याय प्रक्रिया का अपना समय और तरीका होता है, इसलिए हमें इंतजार करना चाहिए जब तक सच्चाई सामने न आ जाए.”

11 महिलाओं ने लगाए आरोप, ये है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोसेफ पर 11 महिलाओं ने रेप का आरोप लगाया है. जिसमें एक किशोरी भी शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक लड़की ने बताया कि जोसेफ ने उसके साथ 3 मार्च 2023 को न्यू एम्सटरडैम में गलत व्यवहार किया था. पीड़िता ने यहां तक आरोप लगाया कि जोसेफ ने पैसों के दम पर मुंह बंद रखने का भी ऑफर दिया था. बता दें कि अभी तक जोसेफ के खिलाफ इस मामले में आरोप साबित नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें-  IND vs ENG: दूसरा टेस्ट क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह, कप्तान शुभमन गिल ने बताया; जानें क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget