एक्सप्लोरर

WI Vs SA: वेस्टइंडीज पहली पारी में सिर्फ 97 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका मजबूत स्थिति में

WI Vs SA: वेस्टइंडीज का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का गलत साबित होता हुआ दिख रहा है. वेस्टइंडीज को 97 रन पर ऑलआउट करने के बाद दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी में भी अच्छी शुरुआत की है.

WI Vs SA: गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है. पहले टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने वाली वेस्टइंडीज की हालत काफी खराब नज़र आ रही है. खेल के पहले ही दिन दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 97 रन पर ढेर कर दिया. लुंगी एनगिडी ने 19 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि एनरिक नोर्जिया ने 35 रन देकर चार विकेट हासिल किए. 

एनगिडी ने अपने करियर में दूसरी बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया. इससे पहले उन्होंने 2018 में भारत के खिलाफ डेब्यू मैच में पांच विकेट लिये थे. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 128 रन बनाये है. इस तरह से उसने 31 रन की बढ़त हासिल कर ली है. दक्षिण अफ्रीका का यह 11 सालों में पहला कैरेबियाई दौरा है.

पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक 20 रन बनाये. एक समय उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 24 रन था लेकिन उसने सात ओवर और 11 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिये. अपने पहले स्पैल में एक भी विकेट नहीं ले पाने वाले एनगिडी ने छोर बदलने पर सात रन के अंदर पांच विकेट हासिल कर दिये थे.

मजबूत स्थिति में दक्षिण अफ्रीका

वेस्टइंडीज की समस्याएं यहीं पर समाप्त नहीं हुई. बल्लेबाज नक्रमाह बोनर को सिर में चोट लगने के कारण हटना पड़ा. अब कीरेन पावेल उनकी जगह लेंगे. नोर्जिया ने वेस्टइंडीज को शुरुआती झटके दिये. उन्होंने एक समय आठ रन देकर तीन विकेट लिये थे. शाई होप (15), कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (15), बोनर (10) और काइल मायर्स (एक) सभी पहले सत्र में आउट हो गये थे.

दक्षिण अफ्रीका ने भी सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर का विकेट पहले ओवर में गंवा दिया था. कीगन पीटरसन (19) भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये. इसके बाद एडेन मार्कराम और रासी वान डर डुसेन ने तीसरे विकेट के लिये 79 रन जोड़े. मार्कराम दिन का खेल समाप्त होने से कुछ देर पहले 60 रन बनाकर आउट हुए. स्टंप उखड़ने के समय डुसेन 34 रन पर खेल रहे थे.

PSL 2021: राशिद खान का कमाल जारी, चार ओवर में 20 रन देकर झटके पांच विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget