एक्सप्लोरर

फाइनल जीतकर सरफराज ने कहा, हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं था


फाइनल जीतकर सरफराज ने कहा, हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं था

लंदन: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को भारत को मात देने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि उनकी टीम उस तरह से खेली, जिसके पास खोने को कुछ नहीं था. कप्तान ने इस जीत का श्रेय युवा खिलाड़ियों को दिया है. पाकिस्तान ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 339 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके सामने भारतीय टीम 30.3 ओवरों में 158 रनो पर ढेर हो गई और 180 रनों से अपना खिताब गंवा बैठी.


मैच के बाद सरफराज ने कहा, "यह युवा टीम है. जीता का श्रेय मेरे खिलाड़ियों को जाता है. यह टूर्नामेंट टीम के लिए प्रेरणादयाक साबित हुआ है. हम उस तरह खेले जैसे हमारे पास खोने को कुछ नहीं था. अब हम विजेता हैं. मेरे और मेरे देश के लिए यह गर्व का क्षण है. हमें समर्थन देने के लिए देश का शुक्रिया."


सरफराज ने 114 रनों की शानदार पारी खेलने वाले युवा सलामी बल्लेबाज फख़र जमान की तरीफ करते हुए कहा, "वह काफी प्रभावशाली खिलाड़ी हैं. अपने पहले आईसीसी टूर्नामेंट में वह चैम्पियन की तरह खेले. वह पाकिस्तान के लिए महान खिलाड़ी बन सकते हैं."


सरफराज ने जीत में अपने गेंदबाजों की अहम भूमिका बताई है.


उन्होंने कहा, "सारा श्रेय मेरे गेंदबाजों को जाता है. मोहम्मद आमिर, हसन अली, शादाब खान, जुनैद खान, मोहम्मद हफीज सभी ने अच्छी गेंदबाजी की."


सरफराज ने टूर्नामेंट मे अपने सफर के बारे में कहा, "भारत के खिलाफ पहले मैच में हारने के बाद मैंने अपनी टीम से कहा था कि टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है. हम शानदार खेले और फाइनल जीते."


पाकिस्तान पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा था और विजेता बन कर स्वदेश लौटेगा.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget