एक्सप्लोरर

India vs New Zealand: भुवनेश्वर बोले, इस हार से वास्तविकता का पता चला लेकिन इस खिलाड़ी कमी महसूस हुई

भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि इससे भारतीय टीम को वास्तविकता का पता चला. साथ ही विराट के ना होने से टीम में क्या फर्क होता है इसका भी एहसास होगा.

अर्श से फर्श पर पहुंचना किसे कहते हैं ये आज भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से समझा जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले तीनों मुकाबले जीतकर सीरीज़ को अपने नाम करना और उसके बाद आज इतनी बुरी तरह से हारना कि किसी को यकीन ही नहीं हुआ.

पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के चौथे मुकाबले में आज भारतीय टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि इससे भारतीय टीम को वास्तविकता का पता चला. साथ ही विराट के ना होने से टीम में क्या फर्क होता है इसका भी एहसास होगा.

भुवनेश्वर ने कहा, ‘‘अगर आप पिछले कुछ महीनों के हमारे खेल पर गौर करो तो हमने अच्छी क्रिकेट खेली और कभी आपको ऐसे मैचों से गुजरना पड़ता है. इसलिए इससे हमें वास्तविकता का पता चला कि आगामी मैचों में हम क्या कर सकते हैं और हमें क्या सुधार करने हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘श्रृंखला जीतने के बाद हम आत्मविश्वास से भरे थे लेकिन चीजें हमारे अनुकूल नहीं रही. मैं उनसे (न्यूजीलैंड के गेंदबाजों) श्रेय वापस नहीं लेना चाहता हूं. उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और हमें कोई मौका नहीं दिया.’’

भुवनेश्वर से पूछा गया कि क्या न्यूजीलैंड ने भारत की कमजोरी का खुलासा कर दिया, ‘‘नहीं ऐसा नहीं है. हम इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया में खेले और हमने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की तथा ऐसी गेंदें डाली जिनको खेलना नामुमकिन था और हां कुल मिलाकर उन्होंने हमें पस्त कर दिया था.’’

भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त लेने के बाद कप्तान विराट कोहली को विश्राम दिया जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल पाये. भारत ने शुभमान गिल को पदार्पण का मौका दिया जबकि बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को भी मोहम्मद शमी की जगह टीम में रखा.

भुवनेश्वर ने स्वीकार किया कि भारत को इस मैच में कोहली की कमी खली.

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के विकेट पर आपको हमेशा कोहली की कमी खलेगी लेकिन इसके साथ ही यह शुभमान गिल के लिये भी मौका था जिसने उनका स्थान लिया. उन्होंने (कोहली) जैसा प्रदर्शन किया है वह लाजवाब है लेकिन हम हमेशा उन पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं.’’

भुवनेश्वर से पूछा गया कि क्या मध्यक्रम के कुछ बल्लेबाज मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे, उन्होंने कहा, ‘‘हम केवल एक मैच के बाद ऐसा नहीं कह सकते. यह बल्लेबाजी के लिये मुश्किल विकेट था. यह मौका गंवाना नहीं था लेकिन यह हम सबके लिये सबक है.’’

इस मुकाबले में भारत की दमदार बल्लेबाजी 30.5 ओवर में 92 रन पर आउट हो गयी जो उसका सातवां न्यूनतम स्कोर है. न्यूजीलैंड पहले ही श्रृंखला गंवा चुका है और उसकी यह पहली जीत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम? वैभव तोड़ेंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
T20I में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम? वैभव तोड़ेंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
तीसरे T20 के लिए इंदौर पहुंची भारत-वेस्टइंडीज टीम, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
तीसरे T20 के लिए इंदौर पहुंची भारत-वेस्टइंडीज टीम, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर दिनेश कार्तिक का हैरान करने वाला बयान, जानें क्या कहा
IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर दिनेश कार्तिक का हैरान करने वाला बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget