एक्सप्लोरर

World Cup 2023: वनडे विश्व कप के लिए तैयार हुआ धर्मशाला का स्टेडियम, वीडियो में देखें खूबसूरत नजारा

Dharamshala Stadium: विश्व कप 2023 के लिए धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम तैयार हो चुका है. इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टेडियम की तैयारियों को दिखाया गया है.

ICC ODI World Cup 2023 Dharamshala: विश्व कप 2023 का 5 अक्टूबर से आगाज होगा. इसका पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. विश्व कप के 49 मुकाबले भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे. इस लिस्ट में धर्मशाला का नाम भी शामिल है. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बना क्रिकेट स्टेडियम विश्व के सबसे खूबसूरत स्टेडियमों में से एक है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विश्व कप से पहले इसके नए सिरे से तैयार करवाया है. 

दरअसल बीसीसीआई ने विश्व कप 2023 से पहले कई स्टेडियमों को नए सिरे से तैयार करवाया है. बोर्ड ने हर स्टेडियम के लिए भारी बजट दिया था. इस लिस्ट में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम भी शामिल था. धर्मशाला में स्थिति यह स्टेडियम तैयार हो गया है. यहां मैदान पर नई घास लगाई गई है. आउट फील्ड पहले से काफी बेहतर हो गया है. ड्रेसिंग रूम और दर्शकों के लिए व्यवस्था बढ़ाई गई है. ड्रेसिंग रूम में कुछ बदलाव किए गए हैं. 

धर्मशाला में विश्व कप 2023 के पांच मैच खेले जाएंगे. यहां पहला मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 7 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद 10 अक्टूबर को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मैच आयोजित होगा. 17 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया भी एक मैच खेलेगी. भारत का न्यूजीलैंड से 22 अक्टूबर को सामना होगा. यह मैच धर्मशाला में ही आयोजित होगा. इसके बाद 28 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजलैंड के बीच मैच खेला जाएगा.

बता दें कि विश्व कप के बाद भी धर्मशाला में इंटरनेशनल मैच का आयोजन होगा. धर्मशाला को भारत और इंग्लैंड के बीच मार्च 2024 में खेले जाने वाले एक टेस्ट मैच की मेजबानी मिली है. ययह मुकाबला 7 मार्च से 11 मार्च तक खेला जाएगा. भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का यह पांचवां मुकाबला होगा.

यह भी पढ़ें : IND vs WI: वनडे सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, BCCI ने बताया क्यों बाहर हुए मोहम्मद सिराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget