एक्सप्लोरर

World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका से मुकाबले से पहले विराट कोहली ने रबाडा को दिया जवाब

WC 2019: दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कागिसो रबादा ने भारतीय टीम के कप्तान विराच कोहली को अपरिपक्व कहा था. कोहली ने मंगलवार को इसका जबाव देते हुए कहा कि वह आमने-सामने इस पर रबादा से मुखातिब होंगे.

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कागिसो रबादा ने भारतीय टीम के कप्तान विराच कोहली को अपरिपक्व कहा था. कोहली ने मंगलवार को इसका जबाव देते हुए कहा कि वह आमने-सामने इस पर रबादा से मुखातिब होंगे.

कोहली ने रबादा की तारीफ भी की है और उन्हें विश्व स्तर का गेंदबाज बताया है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में भिड़ना है.

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, "मैं रबादा के सामने कई बार खेला हूं. मुझे लगता है कि जिस चीज पर हमें बात करने की जरूरत होगी हम उस पर आमने-सामने बात कर लेंगे. मुझे इसके लिए प्रेस कान्फ्रेंस में जबाव देने की जरूरत नहीं है. वह विश्व स्तर के गेंदबाज हैं. उनके पास ऐसी योग्याता हैे कि वह किसी भी दिन किसी भी बल्लेबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं."

अपनी टीम के बारे में कोहली ने कहा कि जाधव अब पूरी तरह से फिट हैं. उन्हें कंधे में चोट लग गई थी.

कोहली ने कहा, "जाधव अब पूरी तरह से फिट हैं. रवींद्र जडेजा भी अब परिपक्वता से बल्लेबाजी कर रहे हैं. हम जानते हैं कि हमने सभी क्षेत्र कवर कर लिए हैं. हम यहां हर परिस्थति में खेलने को तैयार हैं."

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन कंधे में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं. इस पर कोहली ने कहा, "मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है. वह जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में थे तब काफी खुश थे और अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे. वह हमेशा से दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने को लेकर प्रेरित रहते थे. मैं इसे लेकर उनकी स्थिति समझ सकता हूं."

भारत को इंग्लैंड में ही चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. कोहली ने कहा है कि उनकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी की गलतियों से सीखा है और आगे बढ़ी है.

कोहली ने मंगलवार को कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद टीम में कलाई के स्पिनरों को लाना टीम के लिए बड़ा और अहम कदम साबित हुआ है.

भारत आईसीसी विश्व कप-2019 में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, "चैम्पियंस ट्रॉफी से जो सीखा है वो यह है कि हम वो क्रिकेट खेलें जो जानते हैं. फाइनल में बेहतर टीम जीती थी. हमने गैप कम किए हैं. हम कलाई के स्पिनर लेकर आए हैं जो मध्य के ओवरों में विकेट लेते हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी की तुलना में हम बेहतर टीम बने हैं."

30 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी टीम पर आत्मविश्वास जताया है.

कोहली ने कहा, "पहले सप्ताह में धीरे-धीरे सुधार हुआ है. कुछ हल्के मैच हुए कुछ एकतरफा मैच हुए. लेकिन इनसे पता चला है कि जो टीम मानसिक संतुलन बनाए रखती है उस टीम को फायदा होता है."

कोहली ने कहा, "हम कल के मैच में बेहतर खेलने के लिए अपने अनुभव का उपयोग करना होगा. जो टीम दबाव झेल सकती है वो टूर्नामेंट जीत सकती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
वनडे और टी20 में दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज भारतीय, देखें टेस्ट में बेस्ट कौन?
वनडे और टी20 में दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज भारतीय, देखें टेस्ट में बेस्ट कौन?

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget