एक्सप्लोरर

WATCH EXCLUSIVE WC 2019: कल शिखर धवन की जगह ये खिलाड़ी खेलेगा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच!

WC 2019: शिखर धवन के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड गए विजय शंकर कल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चौथे नंबर का जिम्मा संभालते दिख सकते हैं.

भारतीय टीम के विश्वकप के शतकवीर और ओपनर शिखर धवन हाथ के अंगूठे में चोट की वजह से विश्वकप के अगले तीन मैचों से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने भी इस मामले में धवन को अभी टीम के साथ ही रखने का फैसला किया है. साथ ही उनके विकल्प के तौर पर भी किसी भी खिलाड़ी को विश्वकप में शामिल नहीं किया जा रहा है. जबकि रिषभ पंत को बतौर कवर टीम के साथ जुड़ने के लिए भारत से रवाना कर दिया है जो कि 14 तारिख तक टीम के साथ जुड़ेंगे.

लेकिन कल भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए जो सबसे बड़ी चुनौती है वो ये है कि कल भारतीय टीम एक अन्य बल्लेबाज़ के तौर पर किसे खिलाएगा. क्योंकि अगर चौथे नंबर की समस्या का समाधान करने वाले केएल राहुल से पारी की शुरुआत करवाई जाए तो फिर चौथे नंबर पर कौन खेलेगा.

ऐसे में इस सवाल का जवाब आज नेट प्रेक्टिस में लगभग मिल गया है, जी हां, भारतीय टीम के स्टार ऑल-राउंडर और आखिरी विश्वकप से ठीक पहले आखिरी वक्त में टीम के साथ इंग्लैंड गए विजय शंकर कल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चौथे नंबर का जिम्मा संभालेंगे.

दरअसल ट्रेंट ब्रिज में बारिश से पहले विजय शंकर नेट्स पर जमकर पसीना बहाते दिखे. वो सिर्फ गेंदबाज़ी ही नहीं बल्लेबाज़ी में अधिक समय लगाते नज़र आए. और वो प्रेक्टिस अकेले या किसी गेंदबाज़ के साथ नहीं बल्कि कोच संजय बांगर की गेंदों पर प्रेक्टिस करते दिखे.

इतना ही नहीं खुद टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री उनकी बल्लेबाज़ी पर नज़र रखते दिखे. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब कल के मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में धवन की जगह विजय शंकर खेलते दिखेंगे.

देखें वीडियो: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget