एक्सप्लोरर

'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना', वसीम अकरम ने बुमराह से तुलना पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम को लेकर अक्सर चर्चा होती है कि बुमराह बड़े गेंदबाज हैं या वसीम अकरम, लेकिन अब खुद अकरम ने इस तुलना पर बड़ा बयान दिया है.

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जा रहे हैं. उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से उनकी तुलना पाकिस्तान के दिग्गज पेसर वसीम अकरम से की जाती है. अक्सर सोशल मीडिया और क्रिकेट पैनल्स में यह चर्चा रहती है कि बुमराह और वसीम अकरम में बड़ा गेंदबाज किसे कहा जाए.  अब खुद अकरम ने इस तुलना पर बड़ा बयान दिया है.

बुमराह से तुलना को लेकर क्या बोले अकरम? 

जियो टीवी के शो हारना मना है पर अकरम ने कहा,  “जसप्रीत बुमराह शानदार गेंदबाज है. उसकी एक अलग तरह की गेंदबाजी एक्शन है, स्पीड है और उसका मैनेजमेंट बेहतरीन है. बीसीसीआई ने जिस तरह उसके वर्कलोड को संभाला है, वो काबिल-ए-तारीफ है, लेकिन 90 के दशक और आज के क्रिकेट की तुलना नहीं की जा सकती है. मैं लेफ्ट-आर्म गेंदबाज था और वो राइट-आर्म है. ये सोशल मीडिया बहस है, हमें इसकी कोई परवाह नहीं करनी चाहिए. जैसे कहा जाता है,‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’. मैं अपने दौर में खेल चुका, उसने अपने दौर में नाम कमाया है. वह आधुनिक क्रिकेट का बेहतरीन महान गेंदबाज है.”

बुमराह बनाम अकरम: आंकड़े क्या कहते हैं?

वसीम अकरम ने अपने करियर में 104 टेस्ट खेलकर 414 विकेट लिए हैं और वनडे में 356 मैचों में 502 विकेट झटके हैं. दूसरी ओर, बुमराह ने अब तक 48 टेस्ट में 219 विकेट लिए हैं, वह भी 19.82 की बेहतरीन औसत से. इसके अलावा उनके नाम 149 वनडे और 82 टी20I विकेट भी दर्ज हैं. आंकड़े बताते हैं कि बुमराह तेजी से महान गेंदबाजों की सूची में जगह बना रहे हैं.

वरुण एरोन ने भी की बुमराह की तारीफ

भारत के पूर्व पेसर वरुण एरोन ने भी इस बहस में अपनी राय दी. उन्होंने कहा, “बुमराह को जीनियस गेंदबाज कहना भी कम होगा. उसने SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में वसीम अकरम से ज्यादा विकेट लिए हैं. यह उसकी काबिलियत साबित करता है. वसीम अकरम अपने दौर के सबसे बड़े पेसर थे और बुमराह भी अगर अकरम से आगे नही है तो कम से कम वो भी उसी के स्तर के गेंदबाज हैं.”

एशिया कप 2025 में दिखेगा बुमराह का जलवा

जसप्रीत बुमराह अब एशिया कप 2025 में एक बार फिर मैदान पर उतरने वाले हैं. लंबे समय से उन्हें टी20 क्रिकेट से आराम दिया गया था ताकि उनकी फिटनेस और वर्कलोड को मैनेज किया जा सके. अब UAE में होने वाले टूर्नामेंट में वह टीम इंडिया के पेस अटैक की अगुवाई करेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget