एक्सप्लोरर

कप्तान विराट ने कहा, 'जीत की आदत बनाए रखना अच्छी बात'

जीत को ‘संक्रामक’ बताते हुए भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यह अच्छी आदत है और दुनिया में कहीं भी मजबूत प्रदर्शन के लिये भारतीय टीम को इसे बरकरार रखना होगा.

कप्तान विराट ने कहा, 'जीत की आदत बनाए रखना अच्छी बात

नार्थ साउंड: जीत को ‘संक्रामक’ बताते हुए भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यह अच्छी आदत है और दुनिया में कहीं भी मजबूत प्रदर्शन के लिये भारतीय टीम को इसे बरकरार रखना होगा.


भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में कल चार दिन के भीतर ही एक पारी और 92 रन से हराया.


कोहली ने जीत के बाद कहा,‘‘ हम जीत की आदत डालना चाहते हैं, यह अच्छी आदत है. जीतना संक्रामक है. यदि हम टेस्ट मैच जीतना सीख गए तो हर जगह जीतना भी सीख जायेंगे. हम सीख जायेंगे कि अलग अलग हालात में कैसे खेला जाता है.’’ उन्होंने कहा,‘‘ हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. हम विरोधी टीम का मुंह ताकने की बजाय लक्ष्य तय करके उन पर अमल करना चाहते हैं.’’ 


उन्होंने कहा,‘‘ बतौर कप्तान मेरे और पूरी टीम के लिये भी यह अच्छा है. सभी समझते हैं कि मैदान पर कैसे बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी करनी है. हमें टीम की जरूरतों के अनुरूप प्रदर्शन करना है और यह सबसे अहम है.’’ 


उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. हमने पहली पारी में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की थी लिहाजा सभी की नजरें दूसरी पारी पर थी. पहली पारी सही समय पर खत्म हुई और हमें 13 . 14 ओवर गेंदबाजी करने को मिली. सभी गेंदबाजों ने जिम्मेदारी लेकर अच्छा प्रदर्शन किया.’’ 


कोहली ने इसकी तारीफ की कि स्पिनरों ने दूसरी पारी में अतिरिक्त कार्यभार उठाया चूंकि पहली पारी में उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने ज्यादा ओवर फेंके थे. उन्होंने कहा,‘‘उन्हें पता था कि पहली पारी में तेज गेंदबाजों ने ज्यादा ओवर फेंके थे लिहाजा हमें दूसरी पारी में जिम्मेदारी लेनी है. अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी की और मिश्रा ने भी उम्दा प्रदर्शन किया. दोनों ने दबाव बनाये रखा. हम साझेदारी में गेंदबाजी की बात करते हैं और यह उसका शानदार उदाहरण है.’’ 


नये कोच अनिल कुंबले ने भी जीत के साथ आगाज किया और कोहली ने कुंबले के साथ इस नये अध्याय के आगाज पर खुशी जताई.


उन्होंने कहा,‘‘इतने लंबे समय तक खेलने के कारण वह समझते हैं कि खिलाड़ी के लिये जीत के क्या मायने हैं. उन्होंने सभी को बधाई दी और जीत में योगदान देने वालों का खास जिक्र किया. उनके लिये यह अच्छी शुरूआत है. हम सभी बहुत खुश हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे सूर्यकुमार की टीम, रहाणे-दुबे टॉप पर; देखें श्रेयस अय्यर की टीम का हाल
पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे सूर्यकुमार की टीम, रहाणे-दुबे टॉप पर; देखें श्रेयस अय्यर की टीम का हाल
5 बल्लेबाज जिनके नाम महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन, दो दिग्गजों का होगा आखिरी टूर्नामेंट!
5 बल्लेबाज जिनके नाम महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन, दो दिग्गजों का होगा आखिरी टूर्नामेंट!
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष बनते कि ये क्या बोल गए तमीम इकबाल, कहा- 'कोई खास एहसास नहीं हो रहा है क्योंकि...'
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष बनते कि ये क्या बोल गए तमीम इकबाल, कहा- 'कोई खास एहसास नहीं हो रहा है क्योंकि...'
रिटायरमेंट के सवाल पर रिपोर्टर पर भड़कीं हरमनप्रीत कौर, कर दी बोलती बंद, वीडियो वायरल
रिटायरमेंट के सवाल पर रिपोर्टर पर भड़कीं हरमनप्रीत कौर, कर दी बोलती बंद, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
Earthquake News: सुबह-सुबह डोली धरती, एक घंटे में लगातार तीन झटके, 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप
सुबह-सुबह डोली धरती, एक घंटे में लगातार तीन झटके, 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप
5 बल्लेबाज जिनके नाम महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन, दो दिग्गजों का होगा आखिरी टूर्नामेंट!
5 बल्लेबाज जिनके नाम महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन, दो दिग्गजों का होगा आखिरी टूर्नामेंट!
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Causes of Frequent Urination: पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
Embed widget