एक्सप्लोरर

VVS लक्ष्मण बोले- IPL में खाली स्टेडियम से क्रिकेट का स्तर नहीं गिरेगा, दर्शक उतना ही आनंद लेंगे

लक्ष्मण ने पिच को लेकर थोड़ी चिंता भी जाहिर की. उन्होंने कहा, शायद पिचें धीमी गति की हों लेकिन हमें अभी इंतजार करना होगा और देखना होगा.

दुबई: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी मेंटर वीवीएस लक्ष्मण को उम्मीद है कि कोविड-19 महामारी के बीच अगामी सत्र में दर्शकों के बिना स्टेडियम में IPL के आयोजन से क्रिकेट के स्तर में कमी नहीं आएगी. कोरोना वायरस महामारी से बने स्वास्थ्य संकट की वजह से दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के दुबई, अबू धाबी और शारजाह में होगा.

लक्ष्मण ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक वीडियो में कहा, "मैं खेल के सभी प्रशंसकों को आश्वस्त कर सकता हूं कि स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में भी वे वास्तव में प्रतियोगिता का आनंद लेंगे. यह मत सोचिए कि इससे क्रिकेट की ऊर्जा या गुणवत्ता में कमी आएगी."

हालांकि लक्ष्मण ने पिच को लेकर थोड़ी चिंता भी जाहिर की. उन्होंने कहा, "शायद पिचें धीमी गति की हों लेकिन हमें अभी इंतजार करना होगा और देखना होगा. ऐसा हो सकता है कि हम, मैदानकर्मियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आश्चर्यचकित हो जाएं. आउटफील्ड शानदार होगी लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैदानकर्मी पिच का अच्छी तरह से ध्यान रखेंगे."

टीम में प्रियम गर्ग, विराट सिंह और बी संदीप को चुनने की वजह सनराइजर्स हैदराबाद टीम के भारतीय खिलाड़ी रविवार को दुबई पहुंच गए. सनराइजर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे देर से दुबई पहुंची. लक्ष्मण ने बताया कि टीम मैनेजनेंट ने 2020 सत्र की नीलामी से पहले ही मध्य क्रम के लिए युवा भारतीय बल्लेबाजों को चुनने का मन बना लिया था. यही वजह है कि टीम ने प्रियम गर्ग, विराट सिंह और बी संदीप जैसे होनहार खिलाड़ियों को चुना.

उन्होने कहा, "नीलामी में युवा खिलाड़ियों को जानबूझकर टीम में शामिल करने की कोशिश की गयी. वे युवा हैं लेकिन सभी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है."

ये भी पढ़ें- सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी अगर कोई कर सकता है तो वो विराट हैं: इरफान पठान धोनी के साथ कुछ बेहतरीन पल शेयर किए हैं, होटल कमरे में फर्श पर बैठकर खाना खाया है: उथप्पा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget