एक्सप्लोरर

सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने दी पाकिस्तान को चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमले के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवान ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि सुधर जाओ वरना हम सुधार देंगे.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के साथ वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. सहवाग ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शहीद जवानों के परिवार वालों के लिए अपना दुख प्रकट किया.

सहवाग ने ट्वीट कर कहा, 'आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले से मन दुखी है. इस हमले में हमारे सीआरफीएफ के कई जवान शहीद हो गए. इस दर्द को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है.'

सहवाग के अलावा पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी पाकिस्तान को खुली चुनौती दी है. इस हमले से आहत गंभीर ने कहा है कि पाकिस्तान समर्थित इस आंतवादी हमले की भारत को मूंहतोड़ जवाब देना चाहिए.

गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, 'हां, बात करते हैं अलगाववादियों से, बात करते करते हैं पाकिस्तान से लेकिन इस बार बातचीत टेबल पर नहीं बल्की मैदान ए जंग में होनी चाहिए. अब बर्दाश्त की करने की सीमा खत्म हो गई है.'

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने हमला किया. इस धमाके में 39 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए और 35 से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं.

आतंकियों ने सीआरपीएफ की बस को आईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा में ये हमला उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ के जवानों को श्रीनगर से पुलवामा ले जाया जा रहा था. इस काफिले में सीआरपीएफ की करीब 39 गाड़ियां थीं. इस काफिले में सीआरपीएफ की 54वीं, 179वीं और 34वीं बटालियन एक साथ जा रही थीं.

खबरों के मुताबिक एक छोटी गाड़ी में फिदायीन हमलावर बैठा हुआ था और वो विस्फोटक से भरी गाड़ी लेकर बस से टकरा गया. इस ब्लास्ट के बाद आतंकियों ने फायरिंग भी की.

जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. जैश-ए-मोहम्मद ने कहा है कि ये एक फिदायीन हमला है. बता दें कि 2004 के बाद से जम्मू-कश्मीर में फिदायीन हमला नहीं हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget