एक्सप्लोरर

Virat Kohli के खराब फॉर्म से पहुंच रहा है टीम इंडिया को नुकसान, उठने लगे हैं ऐसे सवाल

विराट कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब हो रहे हैं. विराट कोहली को टीम से आराम दिए जाने जैसी बहस अब शुरू हो गई है.

इंग्लैंड के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले गए टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है. विराट कोहली (Virat Kohli) इंडिया के लिए टेस्ट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं और इस पोजिशन को सबसे ज्यादा अहम माना जाता है. ऐसा कहा जाने लगा है कि विराट कोहली के परफॉर्म नहीं कर पाने की वजह से टीम को नुकसान पहुंच रहा है. इतना ही नहीं अब विराट कोहली को टीम से बाहर करने पर भी बहस छिड़ गई है. 

करीब 10 साल तक विराट कोहली लगभग हर फॉर्मेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज रहे. इस दौरान विराट कोहली रिकॉर्ड के बाद रिकॉर्ड तोड़ते चले गए और वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे और 51 टेस्ट शतक के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रबल दावेदार थे.

लेकिन, पिछले तीन सालों में कोहली के लिए चीजें काफी खराब हो गई हैं. 33 वर्षीय कोहली नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में 136 रन बनाने के बाद से आईपीएल सहित क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 100 से अधिक पारियां खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक शतक बनाने में नाकाम रहे हैं.

शतक नहीं बना पा रहे हैं विराट कोहली

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले तीन साल से 71वां शतक नहीं बना पाए हैं. विराट कोहली शुरुआत अच्छी कर रहे हैं लेकिन बल्लेबाजी को अधिक समय तक जारी नहीं रख सके, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या कोहली के आत्मविश्वास में कमी है या एकाग्रता की कमी से वह जल्दी आउट हो रहे हैं. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या उनके खेल में कोई तकनीकी खामी है?

इंग्लैंड के खिलाफ 11 और 20 रन बनाने के बाद, कोहली बुधवार को टेस्ट में नई ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन स्थान फिसल कर 13वें स्थान पर आ गए, जो विशेष रूप से क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में उनके लगातार खराब फॉर्म के प्रभाव को दर्शाता है.

ढाई साल से खराब फॉर्म होने के बावजूद, विराट के पास अभी भी विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ करियर रिकॉर्ड में से एक है. लेकिन क्रिकेट पिछले रिकॉर्ड के आधार पर नहीं खेला जाता है और मौजूदा फॉर्म किसी भी खिलाड़ी के करियर में एक अभिन्न भूमिका निभाता है. कोहली को आराम देने का फैसला बेहद मुश्किल भरा हो सकता है.

कई बड़े खिलाड़ी हो चुके हैं बाहर

अतीत में, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह और अन्य जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों को उनके खराब फॉर्म के आधार पर बाहर कर दिया गया है. कुछ महीने पहले ही चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था. हालांकि पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में रन बनाकर वापसी की, लेकिन रहाणे अभी भी बाहर हैं.

कई युवा घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ लगातार टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं और उन्हें तभी मौका मिल सकता है जब कोई उनके लिए जगह बनाए. हालांकि, यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि चयनकर्ता या टीम प्रबंधन कोहली को बाहर करने के लिए कोई साहसिक फैसला लेगा या नहीं.

Rishabh Pant के आउट होने से इंग्लैंड के पाले में चला गया मैच, बेन स्टोक्स ने खोला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget