एक्सप्लोरर

आईसीसी ने जारी की टेस्ट रैंकिंग कोहली, अश्विन की रैंकिंग में बदलाव नहीं

आईसीसी ने जारी की टेस्ट रैंकिंग कोहली, अश्विन की रैंकिंग में बदलाव नहीं


दुबई: आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान के साथ भारतीय बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर हैं जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है.


 


कल पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शिकस्त झेलने वाली भारतीय टीम की रैंकिंग पर इस हार का असर नहीं पड़ा है. मैच में 64 और 10 रन की पारी खेलने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल करियर की सर्वश्रेष्ठ 46वीं रैंकिंग पर हैं.


 


ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में स्टीव ओकीफी, स्टीव स्मिथ और मैट रेनशा को काफी फायदा हुआ है. ऑस्ट्रेलिया की 333 रन की जीत के दौरान शतक जड़ने वाले स्मिथ शीर्ष पर बरकरार हैं और करियर के सर्वश्रेष्ठ 939 रेटिंग अंक पर पहुंच गए हैं.


 


आईसीसी के बयान के अनुसार स्मिथ ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने के अलावा छठे सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल किए हैं. उनसे अधिक रेटिंग अंक डॉन ब्रैडमैन (961), लेन हटन (9450, जैक होब्स और रिकी पोंटिंग (दोनों 942) और पीटर मे (941) ही जुटा पाए हैं.


 


गैरी सोबर्स, विव रिचर्डस और कुमार संगकारा ने अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ 938 रेटिंग अंक हासिल किए थे.


 


पुणे में 37 और 109 रन की पारियां खेलने वाले स्मिथ को छह रेटिंग अंक का फायदा हुआ है. उन्होंने दूसरे स्थान पर मौजूद कोहली पर 66 अंक की बढ़त बना रखी है. इंग्लैंड के जो रूट उनसे 91 अंक पीछे 848 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं.


 


रेनशॉ 68 और 31 रन की पारियां खेलने के बाद 18 स्थान के फायदे से करियर की सर्वश्रेष्ठ 34वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. टेस्ट गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के बायें हाथ के स्पिनर ओकीफी 33 स्थान की लंबी छलांग के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ 29वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. उन्होंने मैच में 70 रन देकर 12 विकेट चटकाए थे जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था.


 


ओकीफी ने मैच में 12 विकेट चटकाने के दौरान सबसे कम रन खर्च किए. उन्होंने आईसीसी हाल आफ फेम में शामिल जार्ज लोहमैन को पीछे छोड़ा जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1896 में 71 रन देकर 12 विकेट हासिल किए थे.


 


मैच में सात विकेट चटकाने वाले भारत के ऑफ स्पिनर अश्विन 878 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं. लेकिन दूसरे स्थान पर मौजूद भारत के बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा के साथ अब ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड भी इसी स्थान पर हैं. दोनों के 860 अंक हैं.


 


भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव छह विकेट चटकाने के बाद चार स्थान के फायदे से 30वें पायदान पर पहुंच गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क हालांकि ऑलराउंडरों की सूची में तीन स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 61 और 30 रन की पारियां खेली. वह गेंदबाजों की सूची में 10वें स्थान पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget