एक्सप्लोरर

पिछले 1 साल से सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं विराट कोहली: जोस बटलर

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर विश्व कप में विपक्षी टीमों के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर विश्व कप में विपक्षी टीमों के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. अपने शानदार प्रदर्शन से बल्लेबाजी में दबदबा रखने वाले बटलर का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली आगामी टूर्नामेंट में एक 'फॉर्म बैट्समैन' के रूप में उतरने जा रहे हैं.

बटलर ने कोहली की तारीफ के अलावा यह भी कहा कि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते समय ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ उन्होंने जो भी समय बिताया, उससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला.

उन्होंने कहा, "दोनों शानदार बल्लेबाज हैं. मैंने इस आईपीएल में स्मिथ को पहली बार नजदीक से देखा. उनको अभ्यास करते देखना काफी शानदार अनुभव रहा. विराट के लिए हम सब जानते हैं कि वह कितना शानदार खिलाड़ी हैं. पिछले 12 महीनों में वह संभवत: विश्व के सबसे 'फॉर्म बैटसमैन' हैं. दो शानदार खिलाड़ी और दोनों की शैली अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों बहुत प्रभावशाली बल्लेबाज हैं."

पिछले साल की बात करें तो बटलर का मानना है कि आईपीएल में राजस्थान के लिए कई अच्छी पारियां खेली, जिसने उनके करियर को बदल दिया.

उन्होंने कहा, "यह निजी रूप से एक अविश्वसनीय साल रहा था. मुझे लगता है कि पिछले साल जब मैंने रॉयल्स के साथ शुरुआत की थी तो मैं ठीक कर रहा था, लेकिन मुझे यह बिल्कुल महसूस नहीं हो रहा था कि मैं वही कर रहा हूं जो मैं करने में सक्षम था."

इंग्लैंड को इस विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. बटलर का मानना है कि यह उन सब प्रयासों का परिणाम है, जो टीम ने पिछल कुछ में किया है. हालांकि उन्होंने कहा कि 30 मई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में इसका ज्यादा महत्व नहीं होगा.

बटलर ने कहा, "मुझे लगता है कि खिताब का दावेदार होना अच्छा है क्योंकि इससे पता चलता है कि आप टूर्नामेंट में कुछ अच्छा करने जा रहे हैं. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने के बाद यह सब ज्यादा मायने नहीं रखता है. हमें बस वही चीजें करनी है, जो हम करते हैं."

उन्होंने कहा, "अगर हम दुनिया भर में देखें तो हर टीम को कुछ खतरनाक खिलाड़ी मिले हैं. उदाहरण के लिए हम वेस्टइंडीज के इनफॉर्म क्रिस गेल को ले सकते हैं. हमें बस खुद पर भरोसा करना है और एक समय में केवल एक मैच पर ध्यान देना है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget