एक्सप्लोरर

'कितना नीचे गिरोगे विराट...', Sam Konstas से भिड़ने पर कोहली की हो रही आलोचना; जानें किसने क्या कहा

Virat Kohli Sam Konstas: विराट कोहली और सैम कोंस्टस मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन आमने-सामने आए. कोहली को अपनी हरकत के लिए सजा भी भुगतनी पड़ी है.

Virat Kohli vs Sam Konstas Incident: विराट कोहली एक 19 वर्षीय बच्चे से परेशान हो गए. ये शब्द फैंस के हैं, जो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) में कोहली द्वारा की गई हरकत के कारण उन्हें ट्रोल करने में लगे हैं. दरअसल मेलबर्न में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए 19 वर्षीय सैम कोंस्टस ने डेब्यू किया है. किसी ने नहीं सोचा था कि कोंस्टस आते ही भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करना शुरू कर देंगे. उन्होंने जसप्रीत बुमराह से लेकर मोहम्मद सिराज की गेंदों को जमकर कूटा. ऐसे में कोहली अपना आक्रामक अंदाज दिखाते हुए कोंस्टस से जा भिड़े थे. इस घटना को लेकर खूब बवाल हो रहा है.

विराट कोहली के इस बर्ताव के लिए क्रिकेट प्रशंसकों के अलावा दिग्गज क्रिकेटर भी उनकी आलोचना करने में लगे हैं. कोहली की हरकत को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस विषय पर मैच रेफरी को संज्ञान लेना चाहिए और ICC को उचित कार्यवाई भी करनी चाहिए. इस बीच रवि शास्त्री ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोहली को ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी. वहीं फैंस ने कहा कि स्लेजिंग की एक हद होती है, लेकिन कोहली ने यहां क्रिकेट के नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं. चौंकाने वाली बात यह रही कि काफी संख्या में भारतीय फैंस कोहली के सपोर्ट में भी उतर आए.

जमकर ट्रोल हुए विराट कोहली

एक फैन ने कहा कि विराट कोहली द्वारा की गई यह हरकत दंडनीय है और इसके लिए उन्हें सजा मिलनी ही चाहिए. यह भी कहा गया कि उन्हें अगले टेस्ट से बाहर कर देना चाहिए. किसी ने कहा कि कोहली फिलहाल बहुत खराब फॉर्म में चल रहे हैं, इसलिए युवा खिलाड़ियों पर अपना गुस्सा निकाल कर सुर्खियों में बने रहने का काम कर रहे हैं. खासतौर तौर पर ऑस्ट्रेलियाई फैंस कोहली की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसक ये कहने में लगे हैं कि ऑस्ट्रेलिया पहले दूसरों को परेशान करने का काम किया करती थी, लेकिन अब विराट ऐसा कर रहे हैं तो उन्हें बुरा लग रहा है. 2 गुटों में बंटे भारत-ऑस्ट्रेलिया फैंस के बीच कोहली और कोंस्टस को लेकर बवाल मचा है.

यह भी पढ़ें:

Sam Konstas से भिड़ना विराट कोहली को पड़ा भारी, ICC ने लगाया लाखों का जुर्माना

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget