एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने जीत के बाद कहा- कप्तान के लिए आपके नाम के आगे 'C' लगा होता है, मायने रखता हैं सामूहिक प्रयास

विराट ने जीत के बाद कहा, हमनें चार दिनों लगातार अच्छा क्रिकेट खेला जिसका नतीजा हमे मिला. कुछ पल कुछ अलग हुआ लेकिन हमारे लड़के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते गए. विहारी के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि अपनी गलतियों को स्‍वीकार करते हैं और फिर इसे ठीक करके बेहतर प्रदर्शन करते हैं.

विराट कोहली की कप्तानी और टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर यहां टीम इंडिया ने कल वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में मात देकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. भारत ने वेस्टइंडीज को 257 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ कोहली के नाम अब 28 टेस्ट जीत भी हो चुके हैं जो किसी भारतीय कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा है. इससे पहले ये रिकॉर्ड 27 जीत के साथ धोनी के नाम था. अब विराट ने धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जीत के बाद विराट ने अपना नाम न लेते हुए पूरी टीम को शाबासी दी और कहा कि ये जीत पूरी टीम के दमदार प्रदर्शन की वजह से ही हासिल हुई है. उन्होंने कहा, '' हमनें चार दिनों तक लगातार अच्छा क्रिकेट खेला जिसका नतीजा हमे मिला. कुछ पल कुछ अलग हुआ लेकिन हमारे लड़के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते गए.'' कोहली ने मैच के बाद कहा, 'सबसे सफल टेस्‍ट कप्‍तान? यह हमारे पास जो टीम है, उसके कारण है. हमारे गेंदबाज शानदार हैं. शमी शानदार, इशांत ने अपना दिल बाहर निकालकर रख दिया. जडेजा ने लंबा गेंदबाजी स्‍पेल किया. कप्‍तानी तो सिर्फ आपके नाम के आगे (C) लिखा जाना है. यह सामूहिक प्रयास है.' आईसीसी टेस्‍ट चैंपियनशिप को लेकर कोहली ने कहा, 'हमने दबदबा बनाते हुए जीत दर्ज की. हमने पिछले चार दिनों में काफी अच्‍छी क्रिकेट खेली. आप जिस तरह नतीजे चाहते हैं, वैसे मिले, वह महत्‍वपूर्ण हैं. हम कुछ उलझन भरी परिस्थितियों से भी गुजरे. मगर लड़कों ने काफी अच्‍छा खेल दिखाया. हमारे लिए यह चैंपियनशिप की शुरुआत है. जो भी पहले हुआ, अब वह संबंधित नहीं. हमारा ध्‍यान आगे लगातार बेहतर क्रिकेट खेलने पर लगा है.' बता दें कि हनुमा विहारी ने इस सीरीज में अपने आप को साबित किया है. विराट ने विहारी की तारीफ करते हुए कहा कि 'हनुमा इस मैच में सबसे बेहतरीन बल्‍लेबाज रहे. सभी लोगों ने योगदान दिया. इस मैच में समर्पण और प्रतिबद्धता देखने को मिली. पिच को देखते हुए विहारी की पारी लाजवाब थी. वह ऐसे शख्‍स थे, जो अपने खेल को लेकर विश्‍वास से लबरेज थे और वह दिखा भी. जब वह बल्‍लेबाजी कर रहे थे तो ड्रेसिंग रूम भी शांत था. यह गुण उनमें है. वह सुधार करने के लिए तैयार रहते हैं. अपनी गलतियों को स्‍वीकार करते हैं और फिर इसे ठीक करके बेहतर प्रदर्शन करते हैं. वह दिल से खेलते हैं. टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. उनका अभी करियर शुरू हुआ है, लेकिन उन्‍होंने दर्शाया कि क्‍यों उन पर भरोसा दिया जा रहा है और टीम में चयन किया जा रहा है.'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget