एक्सप्लोरर

विराट कोहली बने ICC वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान, टेस्ट टीम में 3 और वनडे में 4 भारतीय खिलाड़ी

आईसीसी ने साल 2018 के वनडे और टेस्ट टीम का एलान कर दिया है. इसके साथ ही विराट कोहली को आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया है.

अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाले विराट कोहली को आईसीसी की इस साल की टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है. विराट कोहली के अलावा आईसीसी की टेस्ट टीम में दो और भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

कप्तान विराट कोहली के साथ भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी आईसीसी टेस्ट टीम के सदस्य बने हैं.

इसके अलावा भारत के विराट कोहली को आईसीसी वनडे और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है.

भारत के बाद आईसीसी की इस टीम में सबसे अधिक न्यूजीलैंड के भी तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड से केन विलियमसन, टॉम लेथम और हेनरी निकोलस इस टीम का सदस्य बनाया गया हैं.

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन, साउथ अफ्रीका से कगिसो रबादा, वेस्टइंडीज से जेसन होल्डर, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने और पाकिस्तान से मोहम्मद अब्बास को इस टीम में जगह मिली है.

टेस्ट टीम के अलावा विराट कोहली को वनडे टीम का भी कप्तान बनाया गया है. आईसीसी की वनडे टीम में भी भारत और इंग्लैंड से सबसे अधिक चार-चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

भारत से कप्तान विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है. वहीं इंग्लैंड से जॉनी बेयरेस्टॉ, जोए रूट, जोस बटलर और बेन स्टोक्स को इस टीम में शामिल किया गया है.

इसके अलावा न्यूजीलैंड से इस टीम में रॉस टेलर को शामिल किया गया है. आईसीसी की इस टीम में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और अफगानिस्तान के राशिद खान को इस टीम में रखा गया है.

वर्ल्ड क्रिकेट में मजबूत टीमों में से एक पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से आईसीसी की वनडे टीम में एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है.

आईसीसी टेस्ट टीम:

विराट कोहली (कप्तान), टॉम लेथम, केन विलियमसन, दिमुथ करुणारत्ने, हेनरी निकोलस, ऋषभ पंत, जेसन होल्डर, कगिसो रबादा, नाथन लियोन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद अब्बास.

आईसीसी वनडे टीम:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, जॉनी बेयरेस्टॉ, जो रूट, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, रॉस टेलर, कुलदीप यादव, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान.

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
ZIM VS BAN: सारी दुनिया देखती रह गई, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को रोमांचक मैच में हराया, जानिए क्या-क्या हुआ
ZIM VS BAN: सारी दुनिया देखती रह गई, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को रोमांचक मैच में हराया, जानिए क्या-क्या हुआ
Tilak Verma New Record: 1500 रन बनाने वाले भारत के टॉप-5 युवा बल्लेबाज़ कौन, देखिए नंबर 1 पर कौन
1500 रन बनाने वाले भारत के टॉप-5 युवा बल्लेबाज़ कौन, देखिए नंबर 1 पर कौन
14 बार ICC ट्रॉफी का खिताब ऑस्ट्रेलिया के नाम, इन दो देशों के नाम सबसे कम ट्रॉफी, भारत का नाम भी लिस्ट में
14 बार ICC ट्रॉफी का खिताब ऑस्ट्रेलिया के नाम, इन दो देशों के नाम सबसे कम ट्रॉफी, भारत का नाम भी लिस्ट में

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget