एक्सप्लोरर

Watch Video: ओली रॉबिनसन की गेंद पर बाबर आजम के बोल्ड आउट होने का वीडियो हुआ वायरल, देखें

PAK vs ENG 2nd Test: मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 355 रनों की दरकार थी, लेकिन मेजबान टीम महज 328 रनों पर सिमट गई. इस तरह इंग्लैंड ने 26 रनों से मैच जीत लिया.

Babar Azam Viral Video: इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान को हरा दिया. इस मैच में बाबर आजम की टीम को 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के बाद इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम कर लिया है. पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 355 रनों की दरकार थी, लेकिन मेजबान टीम महज 328 रनों पर सिमट गई. इस तरह इंग्लैंड ने 26 रनों से मैच जीत लिया. इससे पहले चौथे दिन पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 198 रनों से आगे खेलना शुरू किया. दरअसल, एक वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम मैच में आगे है, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की.

बाबर आजम के बोल्ड आउट होने का वीडियो वायरल

वहीं, इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का है. बाबर आजम ने तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन की गेंद को छोड़ दिया, क्योंकि पाकिस्तानी कप्तान को लगा कि गेंद विकेट की लाइन से बाहर है, लेकिन गेंद ने बाबर आजम की गिल्लियां उड़ा दी. ओली रॉबिनसन की यह गेंद काफी तेजी से अंदर की तरफ आई, जिससे बाबर आजम चकमा खा गए. बहरहाल, सोशल मीडिया पर बाबर आजम के आउट होने का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

इंग्लैंड ने अपने नाम किया सीरीज

वहीं, इस सीरीज की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले रावलपिंडी में और फिर अब मुल्तान में पाकिस्तान को धूल चटाई है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ उसके घर पर लगातार दो टेस्ट जीते हैं. मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 26 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही बेन स्टोक्स की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इंग्लैंड से मिले 355 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 328 रनों पर ऑलआउट हो गई.

ये भी पढ़ें-

IND vs BAN 1st Test Match: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में क्या कहते हैं विराट कोहली के आंकड़े?

Ranji Trophy 2022-23: मंगलवार से रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन का आगाज, यहां देखें लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget