एक्सप्लोरर

टी20 में कमाल करने वाले वरुण चक्रवर्ती को मिला इनाम, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से जुड़े 

Varun Chakravarthy: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. अब वरुण को वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बना लिया गया.

Varun Chakravarthy IND vs ENG ODI: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. वरुण ने टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था. अब टी20 सीरीज में कमाल करने वाले वरुण चक्रवर्ती को बड़ा इनाम दिया गया. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बना लिया गया है. 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया का हिस्सा बनाया जाना कहीं ना कहीं संकेत दे रहा है कि वह भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के स्क्वॉड में भी शामिल हो सकते हैं. बता दें कि सभी टीमें 12 फरवरी तक चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में बदलाव कर सकती हैं. 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से होगी. वहीं सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा. इस तरह तीन मैचों की वनडे सीरीज में वरुण का प्रदर्शन देखकर उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वरुण को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जाता है या नहीं.

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अब तक वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया के लिए एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए सिर्फ 18 टी20 इंटरनेशल मैच खेले हैं, जिसमें 14.57 की औसत से 33 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट फिगर 5/17 का रहा. 

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बरपाया था कहर 

वनडे सीरीज से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. इस टी20 सीरीज में वरुण चक्रवर्ती सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे थे. वरुण ने 5 मैचों में 9.86 की शानदार औसत से 14 विकेट चटकाए थे, जिसके लिए वह 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए थे.

 

ये भी पढ़ें...

एकदम से बदल जाएगा भारत का टी20 कप्तान? सूर्यकुमार यादव की छिनेगी कुर्सी! हैरान करने वाली आई रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

वीडियोज

Gaurav Khanna Divorce Row में Orry का बड़ा बयान, Akanksha को बताया ‘Snake in the Grass’
Vande Mataram विवाद पर Kangana का Sharmila Tagore को जवाब, बोलीं- ‘Hindu-Muslim Mindset से बाहर आएं’
Rajpal Yadav का करारा जवाब, बोले- ‘5 करोड़ नहीं, 100 करोड़ में भी कोई मुझे खरीद नहीं सकता’
बेटे के साथ पापा की जिंदगी का खात्मा LIVE !
Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget