एक्सप्लोरर

India Under 19: वैभव सूर्यवंशी के सामने फीके पड़े 24 बल्लेबाज, इंग्लैंड अंडर-19 सीरीज में किया ये बड़ा कारनामा,जानकर हो जाएंगे हैरान

इंग्लैंड की जमीन पर वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से ऐसा कहर ढाया है कि भारत और इंग्लैंड अंडर-19 टीमों के बीच वनडे सीरीज में 24 बल्लेबाज को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है.

India Under 19: भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों इंग्लैंड की धरती पर अपने बल्ले से आग उगल रहे हैं. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा कहर ढाया है कि भारत और इंग्लैंड अंडर-19 टीमों के बीच वनडे सीरीज में 24 बल्लेबाज उनके आगे पूरी तरह से फीके साबित हो रहे हैं. तीसरे वनडे में भले ही वो 14 रन से शतक से चूक गए, लेकिन उस तूफानी पारी के बाद उनके आंकड़ो ने उन्हें बाकी सब से एक कदम नहीं, दो कदम आगे खड़ा कर दिया है.

इंग्लैंड में दिखाया दबदबा, बना डाले खास रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की अंडर-19 वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के बाद अब तक कुल 25 बल्लेबाजों ने मैदान में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है, लेकिन उन सभी में जो प्रदर्शन वैभव सूर्यवंशी ने किया है, उसकी बराबरी कोई नहीं कर पाया.

वैभव सूर्यवंशी अब तक 3 मैचों में 213.09 के स्ट्राइक रेट से 179 रन ठोक चुके हैं. उन्होंने इन तीन मुकाबलों में 17 छक्के जड़े हैं, जो इस सीरीज में सबसे ज्यादा हैं. उनके बाद इंग्लैंड के थॉमस रियू 9 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि इसाक अहमद 6 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. इतना ही नहीं, स्ट्राइक रेट के मामले में भी वैभव की कोई बराबरी नहीं हैं. उनके बाद फिर से थॉमस रियू ही आते हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 155.88 है. 

छक्कों और स्ट्राइक रेट में बन चुके हैं नंबर वन

इंग्लैंड की उछालभरी और स्विंग से भरपूर पिचों पर वैभव का बल्ला जिस अंदाज में बोला है, वह काबिल-ए-तारीफ है. UAE और भारत की सपाट पिचों पर तो उन्होंने पहले ही अपने दबदबे का परिचय दिया था, लेकिन अब इंग्लिश कंडीशंस में भी उन्होंने खुद को साबित कर दिया है. उनके आंकड़े साफ कहते हैं कि जब छक्कों की बात हो या स्ट्राइक रेट की – वैभव सूर्यवंशी अकेले अपने दम पर पूरी सीरीज पर हावी नजर आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget