एक्सप्लोरर

उस्मान ख्वाजा ने बताई वजह- भारत के खिलाफ बंद स्टेडियम में क्यों होगा ऑस्ट्रेलिया को फायदा?

भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. यहां दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जबकि 3 वनडे मैच भी होंगे.

कोरोना वायरस के कारण इस वक्त दुनियाभर में क्रिकेट मैच ठप पड़े हुए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग स्थगित हो चुकी है, जबकि टी20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज पर सभी की निगाहें हैं. ऐसा माना जा रहा है कि नवंबर-दिसंबर में होने वाली ये सीरीज स्टेडियम में बिना दर्शकों के ही खेली जा सकती है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का मानना है कि ये मेजबान टीम को फायदा पहुंचा सकता है.

ख्वाजा ऑस्ट्रेलियाई टीम का नियमित हिस्सा हैं. वो 2018-19 में दोनों टीमों के बीच हुई टेस्ट और वनडे सीरीज का हिस्सा थे. उस सीरीज को याद करते हुए ही ख्वाजा ने कहा कि भारतीय टीम को तब ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त समर्थन हासिल हुआ था.

खाली स्टेडियम में भारत के खिलाफ सीरीज के मुद्दे पर फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ख्वाजा ने कहा, "जाहिर तौर पर ये हमारे लिए फायदेमंद होगा. मुझे याद है जब आखिरी बार वनडे सीरीज के लिए उनकी टीम यहां आई थी, तब भारतीय टीम को भारी समर्थन मिला था."

MCG में भी भारतीय फैंस का दबदबा

दुनिया के सबसे बड़े और क्रिकेट जगत में बेहद खास स्थान रखने वाले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के बारे में बात करते हुए ख्वाजा ने कहा, "खासकर मेलबर्न में. वहां जितने भी प्रवासी हैं, वो स्टेडियम में मौजूद थे और जब भारत मैच में हावी होता था तो आपको इसका एहसास दिला देते थे."

ख्वाजा ने कहा कि ये चौंकाने वाला था क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ उनके ही घरेलू मैदानों में भारतीय फैंस के समर्थन ने एकतरफा माहौल बना गया था. हालांकि ख्वाजा ने माना कि उस सीरीज में भारत बेहतर टीम थी.

पिछली सीरीज में टीम से ड्रॉप किए गए ख्वाजा ने कहा, "पिछली बार उनकी टीम कमाल की थी. हम जीत सकते थे लेकिन पुजारा ने बेहतरीन बैटिंग की और कोहली ने अच्छी कप्तानी की."

भारतीय टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाएगी. यहां भारतीय टीम 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी. दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज भी ऑस्ट्रेलिया में ही हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने जीतकर इतिहास रचा था.

ये भी पढ़ें

क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे विवादित और अनोखे बैट, कुछ की वजह से मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget