एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: यूगांडा क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 2024 टी20 के वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई

Uganda cricket team: युगांडा क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए 2024 में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है. 

Uganda cricket team, T20 World Cup 2024: युगांडा क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए 2024 में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है. बीते मंगलवार नामीबिया की टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अफ्रीका क्वालिफायर्स के ज़रिए क्वालिफाई किया था. वहीं अब युगांडा क्रिकेट टीम ने 2024 के टी20 विश्व कप की ओर कदम बढ़ा दिया है.

युगांडा अफ्रीका क्वालिफायर्स से टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली बाद दूसरी टीम बनी. यगांडा ने क्वालिफायर के छठे मुकाबले में रवांडा की टीम को 9 विकेट और 71 गेंदें रहते हुए शिकस्त देकर टी20 टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया. क्वालिफायर्स मुकाबलों में युगांडा ने 6 मैचों में से 5 में जीत अपने नाम की.

रवांडा के खिलाफ खेले गए मुकाबले की बात करें तो पहले बैटिंग के लिए उतरी रवांडा की टीम को युगांडा के गेंदबाज़ों ने सिर्फ 18.5 ओवर में 65 रनों पर ऑलआउट कर दिया. फिर जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए 8.1 ओवर में 1 विकेट पर जीत अपने नाम कर ली.

वहीं क्वालिफायर के पहले मुकाबले में युगांडा ने तनजानिया को 8 विकेट और 28 गेंद रहते हुए शिकस्त दी. फिर उन्होंने अपना अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ 6 विकेट से गंवा दिया. हालांकि इसके बाद युगांडा ने कोई मुकाबला नहीं गंवाया. तीसरे मुकाबले में युगांडा ने ज़िम्बाब्वे को 5 विकेट और 5 गेंद रहते हुए हराया. आगे बढ़ते हुए युगांडा की टीम ने चौथे मैच में नाइजीरिया को 9 विकेट और 15 गेंद रहते हुए धूल चटाई. फिर पांचवें मुकाबले में केन्या से 33 रनों से और छठे में रवांडा को 9 विकेट से रौंद खुद को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के योग्य बनाया. इस तरह पिछले लगातार चार मुकाबलों में युगांडा ने जीत हासिल की.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक क्वालिफाई कर चुकी टीमें

वेस्टइंडीज, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया, युगांडा. 

 

ये भी पढे़ं...

IPL 2024: हार्दिक पांड्या की वापसी से कम नहीं होगी मुंबई इंडियंस की मुश्किलें? खिताब से इस बार भी रहना पड़ सकता है दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget