एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: दूसरे मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले- क्रम में बदलाव की नहीं, अच्छी बल्लेबाजी की जरूरत

पेन ने मैच के बाद कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की जरूरत है.उन्होंने कहा ,‘‘ इसकी जरूरत नहीं है. हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी. इससे फर्क नहीं पड़ता कि क्रीज पर कौन है.’’

मेलबर्न: भारत के हाथों दूसरे क्रिकेट टेस्ट में आठ विकेट से हार के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा कि उनकी टीम को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की जरूरत नहीं है लेकिन शीर्ष क्रम को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट में 195 और 200 रन बनाये. उसका कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका.

पेन ने मैच के बाद कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की जरूरत है.उन्होंने कहा ,‘‘ इसकी जरूरत नहीं है. हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी. इससे फर्क नहीं पड़ता कि क्रीज पर कौन है.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमें रन बनाने होंगे. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में शीर्ष सात का यही काम है.’’

कामचलाऊ सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने 30 और 40 रन बनाये जबकि मार्नस लाबुशेन ने 28 और 48 रन की पारियां खेली लेकिन जो बर्न्स और ट्रेविस हेड कोई कमाल नहीं कर सके.टीम के नंबर एक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पूरी तरह से फ्लॉप रहे. पेन ने स्वीकार किया कि खराब बल्लेबाजी और लचर क्षेत्ररक्षरण टीम की हार के कारण रहे. उन्होंने कहा ,‘‘ कम स्कोर एक कारण था और हमने कैच भी टपकाये. क्षेत्ररक्षण खराब था.’’

ऑस्ट्रेलिया ने अजिंक्य रहाणे को भी जीवनदान दिया जिन्होंने शतक जमाया. दूसरी पारी में भी रहाणे को मिशेल स्टार्क ने जीवनदान दिया. पेन ने इस बात से इनकार किया कि एडीलेड में मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तैयारी में कोताही बरती.

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने तैयारी में कोई बदलाव नहीं किया. एक जीत या हार के बाद ऐसा कोई बदलाव नहीं होता. कई बार अंतरराष्ट्रीय खेल में अंतर इतना कम होता है कि नतीजे अलग अलग आ जाते हैं. जैसा यहां पहले और दूसरे टेस्ट में हुआ.’’

पेन ने कहा ,‘‘भारतीयों ने काफी अनुशासित गेंदबाजी की. हम बड़ी साझेदारियां नहीं बना सके. ’’ यह पूछने पर कि क्या स्मिथ को आर अश्विन के खिलाफ आक्रामक होना चाहिये था, उन्होंने कहा ,‘‘ मैं किसी बल्लेबाज की शैली पर टिप्पणी नहीं कर सकता. हर किसी की अपनी शैली होती है.’’

अंपायरों के फैसले की समीक्षा (डीआरएस) को लेकर नाराजगी जता चुके पेन ने कहा ,‘‘ मैने अंपायरों से बात की लेकिन उसका कोई फल नहीं निकला. कल बात तकनीक की नहीं थी लेकिन पहली पारी में पुजारा के विकेट को लेकर एक परिपाटी कायम करने की थी. अंपायरों ने रिप्ले ध्यान से देखा नहीं चूंकि गेंद और बल्ले के बीच अंतर था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget