एक्सप्लोरर

टॉप 3 बल्लेबाजों के भरोसे कब तक जीत का ख्वाब देखती रहेगी टीम इंडिया

बुद्धवार को भारत वेस्टइंडीज की टीम के बीच तीसरा टी-20 मैच है. सीरीज गंवाने का खतरा दोनों टीमों पर है लेकिन भारत के लिए अपने घर में हार ज्यादा कड़वी होगी. पढ़िए वरिष्ठ खेल पत्रकार शिवेंद्र कुमार सिंह का ब्लॉग

पहले रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली थे. अब केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. यूं तो लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टॉप-3 बल्लेबाजों पर जीत की नींव रखने की जिम्मेदारी होती है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि अगर टॉप-3 बल्लेबाज नहीं चले तो हार की गारंटी है. टीम इंडिया के साथ कमोबेश यही स्थिति चली आ रही है. बाहर से देखने पर ये कमी उतनी गंभीर नहीं दिखती है जितनी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज से पहले भी ये परेशानी टीम इंडिया के साथ रही है. जिसको सुधारने से पहले पहचानना जरूरी है. विराट कोहली ने सीरीज शुरू होने से पहले प्रेसकॉन्फ्रेंस में ये कहा भी था- “जब टी-20 में पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं तो हम अच्छा नहीं कर पा रहे हैं. हम जब कम स्कोर करते हैं तो उसको डिफेंड नहीं कर पा रहे हैं. हमें इस पर काम करने की जरूरत है. वन डे और टेस्ट की तुलना में टी-20 क्रिकेट में प्रयोग ज्यादा अहम होते हैं. जो आप चाहते हैं उसको लेकर आप ज्यादा जोखिम उठाते हैं. हम अब करीब-करीब उस प्लेइंग 11 के साथ खेलते दिखेंगे जो टीम विश्व कप में खेलेगी. यहां से अब हमें प्रदर्शन को तेजी से सुधारने पर फोकस करना होगा. दो चीजों पर फोकस करना है. पहले बल्लेबाजी करने को लेकर और अपने स्कोर को डिफेंड करने पर”. इस बयान के मायने क्या हैं विराट के इस बयान की जड़ में है मिडिल ऑर्डर का औसत प्रदर्शन. इसी सीरीज के पहले टी-20 की बात कर लेते हैं. पहला टी-20 मैच टीम इंडिया की झोली में विराट कोहली ने डाला. विराट ने उस मैच में 50 गेंद पर 94 रनों की लाजवाब पारी खेली. लेकिन दूसरे टी-20 में भारत को 9 गेंद रहते ही 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसकी इकलौती वजह थी कि भारतीय टीम स्कोरबोर्ड पर उतने रन नहीं जोड़ पाई जितने जुड़ने चाहिए थे. शिवम दुबे के 54 रन हटा दें तो टॉप 3 बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली में से कोई भी बल्लेबाज 20 रनों तक नहीं पहुंचा. लिहाजा टीम का कुल स्कोर 170 रनों तक ही पहुंच पाया. इन 170 रनों में से विराट कोहली ने 17 गेंद पर 19 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 18 गेंद पर 15 रन बनाए. केएल राहुल ने 11 गेंद पर 11 रन बनाए. अब लगे हाथ ये भी जान लीजिए कि दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज आखिरी 4 ओवर में सिर्फ 26 रन ही जोड़ पाए. दूसरे मैच में हार की एक वजह कई कैचों का छूटना भी रहा. लेकिन ये टीम इंडिया की पारंपरिक समस्या नहीं है इसलिए इसे नजरअंदाज करना होगा. एकाध मैच में इस तरह की गलतियां हो जाती हैं. मिडिल ऑर्डर की कमजोरी दिखती है भारतीय टीम की परेशानी ये है कि बल्लेबाजी में मिडिल ऑर्डर में ना धोनी हैं और ही हार्दिक पांड्या. हार्दिक पांड्या तो 2020 विश्व कप तक आ जाएंगे. लेकिन धोनी की स्थिति साफ नहीं है. इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में फिनिशर की जिम्मेदारी के लिए कोई तैयार होता नहीं दिख रहा है. फिलहाल श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के बलबूते टीम विश्व कप खेलने उतरती दिख रही है. पिछले मैच में विराट कोहली ने अपनी जगह शिवम दुबे को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा लेकिन ये प्रयोग वो नियमित तौर पर करेंगे ऐसा लगता नहीं है. थोड़ी देर के लिए आपको इसी साल खेले गए 50 ओवर के विश्व कप की याद ताजा कराते हैं. ज्यादा पुरानी बात नहीं है. पूरे विश्व कप में हार्दिक पांड्या को छोड़ दें तो बाकि सभी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 80 के आस पास आकर टिक गया था. पाकिस्तान के खिलाफ जिस मैच में साढ़े तीन सौ रन बनने चाहिए थे वो नहीं बने. अफगानिस्तान के खिलाफ विराट के आउट होते ही स्थिति गंभीर हो गई थी. सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हार की वजह टॉप 3 बल्लेबाजों का ना चलना ही था. इन्हीं मैचों में विराट कोहली के लिए सबक छुपा हुआ है. मिडिल ऑर्डर के दो बल्लेबाजों को अभी से फाइनल करके उन्हें स्थायित्व देना होगा, भरोसा देना होगा कि अब से लेकर टी-20 विश्व कप तक उनकी जगह टीम में सुरक्षित है. वो अपना स्वाभाविक खेल खेलें. टीम में जगह बचाने के लिए ना सोचें. ये विश्वास देकर ही विराट मध्यक्रम का भला कर सकते हैं. वरना टॉप 3 बल्लेबाजों के कंधे कभी ना कभी कमजोर होंगे ही और फिर मध्यक्रम उसका बोझ बिल्कुल ही नहीं उठा पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget